सीएम रावत और सांसद अजय भट्ट ने साध्वी उमा भारती से की मुलाकात

राम तपस्थली आश्रम में पूर्व केंद्रीय मंत्री साध्वी उमा भारती से मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने मुलाकात कर स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली।

By Raksha PanthariEdited By: Publish:Tue, 17 Dec 2019 07:19 PM (IST) Updated:Tue, 17 Dec 2019 07:19 PM (IST)
सीएम रावत और सांसद अजय भट्ट ने साध्वी उमा भारती से की मुलाकात
सीएम रावत और सांसद अजय भट्ट ने साध्वी उमा भारती से की मुलाकात

ऋषिकेश, जेएनएन। ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर ब्रह्मपुरी में स्थित राम तपस्थली आश्रम में पूर्व केंद्रीय मंत्री साध्वी उमा भारती से मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने मुलाकात कर स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली।  

मंगलवार को मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और सांसद अजय भट्ट कर्णप्रयाग रेल योजना के अंतर्गत ब्यासी के समीप सुरंग का निरीक्षण करने पहुंचे थे। इस दौरान वह ब्रह्मपुरी स्थित श्री राम तपस्थली आश्रम पहुंचे। यहां पैर में चोट लगने के कारण पूर्व केंद्रीय मंत्री उमा भारती प्रवास कर रही हैं। मुख्यमंत्री और सांसद ने उनसे मुलाकात कर  हाल जाना। उन्होंने उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। 

साध्वी उमा भारती ने कहा कि उत्तराखंड और हिमालय से उनका विशेष लगाव रहा है। यही कारण है कि चोटिल होने के बाद उन्होंने गंगा के तट पर प्रवास करने का निर्णय लिया। मुख्यमंत्री के साथ उनकी गंगा, स्वच्छता और कुंभ को लेकर चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने उन्हें कुंभ को लेकर की जा रही तैयारी की जानकारी दी। उमा भारती ने कहा कि उन्हें पूर्ण विश्वास है कि हरिद्वार में होने वाला महाकुंभ अपने आप में अनूठा और यादगार होगा। 

यह भी पढ़ें: ऋषिकेश में पैर फिसलने से साध्वी उमा भारती चोटिल Dehradun News

पूरे देश में वास्तव में उत्तराखंड स्वच्छता की मिसाल पेश कर रहा है। इस मौके पर आश्रम के महामंडलेश्वर स्वामी दयाराम दास, महामंडलेश्वर ईश्वरदास, स्वामी कृष्णाचार्य महाराज, स्वामी सीताराम दास, दायित्वधारी भगतराम कोठारी, कृष्ण कुमार सिंघल आदि भी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें: देहरादून में युवा कांग्रेस ने फूंका गृह मंत्री अमित शाह का पुतला

chat bot
आपका साथी