उत्तराखंड के प्रस्तावों को स्वीकृति देना चाहते थे अनंत कुमार

केंद्रीय मंत्री स्व. अनंत कुमार उत्तराखंड सरकार द्वारा उनके मंत्रालय को भेजे गए प्रस्तावों पर स्वीकृति देना चाहते थे।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 14 Nov 2018 03:01 AM (IST) Updated:Wed, 14 Nov 2018 03:01 AM (IST)
उत्तराखंड के प्रस्तावों को स्वीकृति देना चाहते थे अनंत कुमार
उत्तराखंड के प्रस्तावों को स्वीकृति देना चाहते थे अनंत कुमार

राज्य ब्यूरो, देहरादून: केंद्रीय मंत्री स्व. अनंत कुमार उत्तराखंड सरकार द्वारा उनके मंत्रालय को भेजे गए प्रस्तावों पर स्वीकृति देना चाहते थे। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से फोन पर हुई वार्ता पर उन्होंने कहा था कि उत्तराखंड सरकार से जो भी प्रस्ताव उनके मंत्रालय को भेजे जाएंगे, उन प्रस्तावों को स्वीकृति देने में उन्हें बड़ी खुशी होगी।

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार के परिजनों को पत्र भेजकर उनके निधन पर अपनी गहरी संवेदना प्रकट की है। उन्होंने कहा कि अनंत कुमार के निधन के समाचार से वह बेहद दुखी हैं। उन्होंने न केवल एक मित्र खोया बल्कि अपना सच्चा हितैषी भी खो दिया है। वह एक कुशल प्रशासक व लोकप्रिय नेता थे। उत्तराखंड के लिए वह काफी कुछ करना चाहते थे।

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री स्व. अनंत कुमार के उत्तराखंड दौरे का स्मरण करते हुए कहा कि जुलाई में डोईवाला में सिपेट का उद्घाटन अनंत कुमार द्वारा किया गया था। इस दौरान उन्होंने अपने भाषण में सभी का दिल जीत लिया था। उत्तराखंड को आइडीपीएल की 883 एकड़ भूमि मुफ्त देने, डोईवाला में एक प्लास्टिक रिसाईकिल यूनिट, सितारगंज में प्लास्टिक डिवाईसेज पार्क व उत्तराखंड में जेनरिक दवाओं के अतिरिक्त केंद्रों को खोलने की स्वीकृति दे कर उन्होंने उत्तराखंड के प्रति अपने लगाव को प्रदर्शित किया था। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्व. अनंत कुमार उत्तराखंडवासियों की स्मृति में हमेशा बने रहेंगे।

chat bot
आपका साथी