दिल्ली लौटे बलूनी, सीएम ने की मुलाकात

पिछले साढ़े चार माह से मुंबई में उपचार करा रहे उत्तराखंड से राज्यसभा सदस्य एवं भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख अनिल बलूनी उपचार पूरा होने के बाद दिल्ली लौट आए हैं।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 21 Feb 2020 09:24 PM (IST) Updated:Fri, 21 Feb 2020 09:24 PM (IST)
दिल्ली लौटे बलूनी, सीएम ने की मुलाकात
दिल्ली लौटे बलूनी, सीएम ने की मुलाकात

राज्य ब्यूरो, देहरादून:

पिछले साढ़े चार माह से मुंबई में उपचार करा रहे उत्तराखंड से राज्यसभा सदस्य एवं भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख अनिल बलूनी उपचार पूरा होने के बाद दिल्ली लौट आए हैं। शुक्रवार को बलूनी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से भेंट की। वहीं, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष बंशीधर भगत ने बलूनी से उनके आवास पर मुलाकात कर हालचाल जाना।

राज्यसभा सदस्य बलूनी ने शुक्रवार सुबह सोशल मीडिया पर उपचार पूर्ण होने और दिल्ली लौटने की जानकारी साझा की। बलूनी ने अस्वस्थता के दौरान निरंतर मनोबल बढ़ाने और शीघ्र स्वस्थ होने की कामना के लिए अपने सभी मित्रों और शुभचिंतकों का आभार जताया। बलूनी ने शुाक्रवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से भेंट की।

इस बीच दिल्ली प्रवास के दौरान उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष बंशीधर भगत ने बलूनी से उनके आवास पर मुलाकात की। दोनों नेताओं ने बलूनी का हालचाल जाना और उनके पूर्ण स्वस्थ होने की कामना की।

chat bot
आपका साथी