विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 02, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

विश्व शांति यात्रा को मुख्यमंत्री ने किया रवाना

By JagranEdited By:
Published: Fri, 02 Aug 2019 09:01 PM (IST)

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने ऋषिकेश निवासी पहलवान लाभाशु शर्मा की विश्व शांति यात्रा को मुख्यमंत्री आवास से हरी झडी दिखा कर रवाना किया।

विश्व शांति यात्रा को मुख्यमंत्री ने किया रवाना
विश्व शांति यात्रा को मुख्यमंत्री ने किया रवाना

राज्य ब्यूरो, देहरादून

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने ऋषिकेश निवासी पहलवान लाभाशु शर्मा की विश्व शांति यात्रा को मुख्यमंत्री आवास से हरी झडी दिखा कर रवाना किया। इस यात्रा के दौरान लाभांशु शर्मा सौ से ज्यादा देशों का सड़क मार्ग से सफर तय करेंगे।

शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि लाभांशु शर्मा का सौ से अधिक देशों की यात्रा कर शांति का संदेश देना भारतीय परंपरा को भी बढ़ावा देता है। उनकी यह यात्रा भारतीय ज्ञान को तमाम देशों तक पहुंचाने में मददगार रहेगी। मुख्यमंत्री ने उनके साथ जाने वाले उनके पिता सुरेश पहलवान को भी शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर अंतर्राष्ट्रीय पहलवान लाभाशु शर्मा ने बताया कि यह पहली बार है कि कोई खिलाड़ी अपने चौपहिया वाहन से विश्व के सौ से अधिक देशों में शाति, एकता व भाईचारे का संदेश लेकर जाएगा। पहले चरण में यात्रा नेपाल, चीन, कजाकिस्तान, रूस होते हुए यूरोप तक 30 से अधिक देशों में जाएगी। श्री नित्यानंद स्वामी जन सेवा समिति द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री नित्यानंद स्वामी की पुत्री ज्योत्सना शर्मा, समिति के अध्यक्ष आरके बख्शी, विनायक शर्मा आदि उपस्थित थे।

अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप