आज भी अंधड़ और ओलावृष्टि की चेतावनी

उत्तराखंड में मौसम ने करवट बदल ली और पारे की रफ्तार पर ब्रेक लगा। वहीं एक सप्ताह से पहाड़ से लेकर मैदान तक गर्मी से झुलस रहे लोगों ने राहत की सास ली।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 28 May 2020 08:59 PM (IST) Updated:Thu, 28 May 2020 08:59 PM (IST)
आज भी अंधड़ और ओलावृष्टि की चेतावनी
आज भी अंधड़ और ओलावृष्टि की चेतावनी

जागरण संवाददाता, देहरादून: उत्तराखंड में मौसम ने करवट बदल ली और पारे की रफ्तार पर ब्रेक लगा। वहीं एक सप्ताह से पहाड़ से लेकर मैदान तक गर्मी से झुलस रहे लोगों ने राहत की सास ली। गुरुवार को दोपहर बाद उत्तरकाशी, टिहरी, चमोली और रुद्रप्रयाग के कई इलाकों में बारिश हुई तो देहरादून और हरिद्वार में बूंदाबादी से तापमान औसतन चार से छह डिग्री सेल्सियस की कमी आई है। मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार को भी मैदानी इलाकों में 60 से 70 किलोमीटर प्रतिघटा की रफ्तार से हवा चल सकती है। वहीं पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश व ओलावृष्टि के आसार बन रहे हैं। मौसम का यह मिजाज 31 मई तक बना रहेगा।

गुरुवार को सुबह दून में धूप खिली, लेकिन दोपहर बाद बादलों ने डेरा डाला और तेज हवाएं चलने लगीं। उधर, मसूरी में भी काले बादल घिर आए और शाम को झमाझम बारिश हुई। इससे तापमान में खासी गिरावट आ गई और गर्मी से राहत महसूस की गई। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि रविवार तक मौसम का मिजाज ऐसा ही बना रहेगा। इस दौरान उत्तरकाशी, चमाली, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ में बारिश साथ ओले गिर सकते हैं, वहीं मैदानी इलाकों में तेज हवा चलेंगी। उमंग एप पर जानें मौसम का हाल

अब उमंग एप पर भी मौसम का हाल जान सकते हैं। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि भारतीय मौसम विभाग की ओर से उमंग एप पर भी मौसम का अपडेट व पूर्वानुमान उपलब्ध कराया जा रहा है। एप पर किसी भी शहर का मौसम व तापमान जान सकते हैं। प्रमुख शहरों का तापमान

शहर अधि. न्यूनतम

देहरादून 35.5 23.7

मसूरी 22.3 15.7

टिहरी 24.4 13.6

उत्तरकाशी 25.2 15.3

हरिद्वार 37.1 23.8

जोशीमठ 21.7 13.9

अल्मोड़ा 25.5 17.2

मुक्तेश्वर 20.5 14.0

नैनीताल 24.6 16.0

पिथौरागढ़ 27.2 14.6

चम्पावत 24.3 16.2

यूएसनगर 34.4 22.7

chat bot
आपका साथी