कार खाई में गिरी, चार घायल

कालसी- चकराता मार्ग पर लालपुर के पास अल्टो कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। दुर्घटना में चार लोग घायल हो गए। सभी घायलों को साहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

By BhanuEdited By: Publish:Fri, 31 Jul 2015 02:33 PM (IST) Updated:Fri, 31 Jul 2015 02:34 PM (IST)
कार खाई में गिरी, चार घायल

विकासनगर। कालसी- चकराता मार्ग पर लालपुर के पास अल्टो कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। दुर्घटना में चार लोग घायल हो गए। सभी घायलों को साहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
यह हादसा दोपहर करीब 12 बजे हुआ। ग्राम दोची जुब्बल हिमाचल निवासी संदीप पुत्र दोहा राम अल्टो कार से देहरादून की ओर आ रहे थे। त्यूनी में उन्होंने अपनी परिचित महिला बीना और उसके दो बच्चे ज्योति व सागर को भी कार में बैठा लिया। उन्हें भी देहरादून जाना था।
जैसे ही कार लाल पुल के पास पहुंची तो मोड़ काटने के दौरान अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। दुर्घटना का पता चलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और चारों घायलों को खाई से बाहर निकाला। साथ ही चारों को 108 सेवा के जरिये सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र साहिया पहुंचाया गया।
पढ़ें-बेगूसराय में ट्रक-ऑटो की भीषण टक्कर, महिला समेत दो की मौत

chat bot
आपका साथी