सहकारी रेशम फेडरेशन की प्रबंध समिति के चुनाव में भाजपा का परचम

सहकारी रेशम फेडरेशन की प्रबंध समिति के चुनाव में भाजपा ने परचम लहराया। निर्वाचित सदस्यों में अधिकांश भाजपा से हैं।

By BhanuEdited By: Publish:Fri, 14 Dec 2018 09:52 AM (IST) Updated:Fri, 14 Dec 2018 09:52 AM (IST)
सहकारी रेशम फेडरेशन की प्रबंध समिति के चुनाव में भाजपा का परचम
सहकारी रेशम फेडरेशन की प्रबंध समिति के चुनाव में भाजपा का परचम

देहरादून, जेएनएन। पिछले दिनों सदस्यों में मारपीट की वजह से चर्चाओं में रहे सहकारी रेशम फेडरेशन की प्रबंध समिति के शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव संपन्न हो गए। नौ पदों पर हुए चुनाव में भाजपा ने परचम लहराया। निर्वाचित सदस्यों में अधिकांश भाजपा से हैं। अब फेडरेशन के सभापति-उपसभापति पदों के चुनाव होंगे। 

स्थानीय निकाय चुनावों में दमदार प्रदर्शन के बाद भाजपा का जिला सहकारी बैंकों में भी जीत का सिलसिला जारी रहा था। अब सहकारी प्रबंध समिति के चुनाव में भी भाजपा ने जीत दर्ज की। 

प्रबंध समिति के चुनाव में कीटपालन समिति के छह पदों पर मतदान हुए, जिनमें 35 सदस्यों ने हिस्सा लिया। स्वयंसेवी संस्था के एक व स्वयं सहायता समूह के दो पदों पर निर्विरोध चुनाव हुआ। इसके बाद निर्वाचन अधिकारी एवं डीएसओ विपिन कुमार ने परिणामों की घोषणा की और निर्वाचित सदस्यों को प्रमाण-पत्र प्रदान किए। 

निर्वाचित सदस्य

- अजीत सिंह, कीटपालन समिति।

- दयाल सिंह चौहान, कीटपालन समिति।

- बनारसी लाल, कीटपालन समिति।

- रेवाधर, कीटपालन समिति।

- विक्रम सिंह, कीटपालन समिति।

- सुनील कुमार, कीटपालन समिति।

- मोहम्मद अनवार (निर्विरोध), स्वयं सेवी संस्था। 

- धर्मवीर सिंह तोमर (निर्विरोध), स्वयं सहायता समूह।

- सत्यपाल (निर्विरोध), स्वयं सहायता समूह। 

- देवेंद्र सिंह, राज्य सरकार द्वारा मनोनीत।

यह भी पढ़ें: जनवरी अंत या फरवरी पहले हफ्ते में पांच निकायों के चुनाव संभावित

यह भी पढ़ें: कांग्रेस के जिम्मेदार पदाधिकारियों को अध्यक्ष की नसीहत, चुनाव को बनाई रणनीति

यह भी पढ़ें: पार्टी ने मौका दिया तो गढ़वाल लोकसभा सीट से लडूंगा चुनाव: राजेंद्र भंडारी

chat bot
आपका साथी