भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत बोले, दून की जनता से माफी मांगे कांग्रेस

स्मार्ट सिटी के तहत देहरादून शहर में चल रहे कार्यों को लेकर कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना की विवादित टिप्पणी को लेकर भाजपा ने कांग्रेस को आड़े हाथ लिया है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने कहा कि कांग्रेस को इसके लिए दूनवासियों से माफी मांगनी चाहिए।

By Raksha PanthariEdited By: Publish:Tue, 24 Nov 2020 09:36 AM (IST) Updated:Tue, 24 Nov 2020 09:36 AM (IST)
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत बोले, दून की जनता से माफी मांगे कांग्रेस
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत बोले, दून की जनता से माफी मांगे कांग्रेस।

देहरादून, राज्य ब्यूरो। स्मार्ट सिटी के तहत देहरादून शहर में चल रहे कार्यों को लेकर कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना की विवादित टिप्पणी को लेकर भाजपा ने कांग्रेस को आड़े हाथ लिया है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने कहा कि कांग्रेस को इसके लिए दूनवासियों से माफी मांगनी चाहिए।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भगत ने कहा कि लगातार सिमट रही कांगेस को भाजपा सरकार के हर कार्य और बात में खोट ही नजर आता है। उन्होंने कहा कि कोई व्यक्ति घर बनाता है तो रेत, बजरी, लकड़ी आदि बाहर रहती है। जाहिर है इससे थोड़ी दिक्कत होना स्वाभाविक है, लेकिन यह बेहतरी के लिए होती है। देहरादून में स्मार्ट सिटी के तहत चल रहे निर्माण कार्यों के मामले में भी तस्वीर कुछ ऐसी ही है। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य होंगे तो खोदाई भी होगी। इससे थोड़ी परेशानी होनी स्वाभाविक है, लेकिन इसे लेकर अपमानजनक टिप्पणी किसी भी दशा में सहन नहीं की जा सकती।

शेखर कपूर बने दून महानगर व्यापार प्रकोष्ठ के महामंत्री

दून महानगर व्यापार प्रकोष्ठ ने अपनी कार्यकारिणी का विस्तार किया है। विस्तारित कार्यकारिणी में शेखर कपूर को महामंत्री और रोहित कपूर को संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा सोनू फ्रांसिस को महानगर सचिव और भूपेंद्र सिंह वाधवा को उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है।

सोमवार को कांग्रेस अनुसूचित जाति जनजाति विभाग के प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व विधायक राजकुमार के न्यू रोड स्थित कैंप कार्यालय में व्यापारियों की बैठक हुई। इसमें कार्यकारिणी का विस्तार करने पर सहमति बनी। बैठक में यह प्रस्ताव प्रकोष्ठ के अध्यक्ष सुनील कुमार बांगा ने रखा। इसके बाद पूर्व विधायक राजकुमार और कांग्रेस महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा ने प्रकोष्ठ के नए पदाधिकारी मनोनीत किए।

बैठक में व्यापारियों ने प्रशासन से आग्रह किया कि दीपावली की तरह आगे भी रविवार को व्यापारिक प्रतिष्ठान खोलने की इजाजत जारी रखी जाए, जिससे लॉकडाउन में भारी घाटा झेल चुके व्यापारियों को कुछ राहत मिल सके। यह भी मांग की गई कि पलटन बाजार में सीवर लाइन बिछाने के दौरान व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद न किए जाएं। बैठक में योगेश भटनागर, राजेंद्र सिंह नेगी, नदीम बेग, परवीन बांगा, राजेंद्र सिंह घई, गगन कुकरेजा, तहसीन अहम, सौरभ सचदेवा, तुषार भटनागर, अनमोल नरुला आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड: संन्यास की नसीहत देने वालों पर हरीश रावत ने साधा निशाना, कहा- 2024 में राहुल गांधी के पीएम बनने के बाद सोचूंगा

chat bot
आपका साथी