उत्‍तराखंड: भाजपा प्रदेश अध्‍यक्ष बोले, किसानों के हित में केंद्र के फैसले एतिहासिक

किसानों के हित में केंद्र सरकार ने जो फैसले लिए हैं वह इतिहास के पन्नों में स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज किए जाएंगे। विपक्षी भले ही किसानों को गुमराह करने का प्रयास कर लें लेकिन केंद्र के एतिहासिक निर्णय किसानों की दशा और दिशा सुधारने में अहम साबित हो रहे हैं।

By Sumit KumarEdited By: Publish:Sat, 26 Dec 2020 07:50 AM (IST) Updated:Sat, 26 Dec 2020 07:50 AM (IST)
उत्‍तराखंड: भाजपा प्रदेश अध्‍यक्ष बोले, किसानों के हित में केंद्र के फैसले एतिहासिक
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने सुशासन दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में यह बात कही।

जागरण संवाददाता, देहरादून: किसानों के हित में केंद्र सरकार ने जो फैसले लिए हैं, वह इतिहास के पन्नों में स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज किए जाएंगे। विपक्षी भले ही किसानों को गुमराह करने का प्रयास कर लें, लेकिन केंद्र के एतिहासिक निर्णय किसानों की दशा और दिशा सुधारने में अहम साबित हो रहे हैं। यह बात भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने सुशासन दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में कही।

रायपुर ब्लॉक मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान भगत ने कहा कि किसानों को आज विपक्ष के झूठे मायाजाल से बचने की जरूरत है। बिचौलिये भी समाप्त हो रहे हैं। नीम कोटेड यूरिया लाकर सरकार ने चोरी को खत्म कर दिया। आज यूरिया के लिए आंदोलन नहीं हो रहे हैं। विधायक उमेश शर्मा काऊ ने कहा कि विरोधियों को सरकार की उपलब्धि हजम नहीं हो पा रही है। अब केंद्र से आने वाला पैसा सीधे आम आदमी के पास पहुंच रहा है। सभी कार्यकर्त्‍ताओं को केंद्र की किसान व आमजन के कल्याण की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाना होगा। इस मौके पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार, प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान, सोशल मीडिया प्रभारी शेखर वर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष शमशेर सिंह पुंडीर, तपोवन मंडल अध्यक्ष मनीष बिष्ट आदि उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें- कांग्रेस प्रदेश अध्‍यक्ष बोले, गीता जयंती का उद्देश्य मनुष्य में गीता के महत्व को जगाए रखना

 केंद्र की उपलब्धियों से बौखलाया विपक्ष

देहरादून: राजपुर रोड क्षेत्र में आयोजित कार्यकत्र्ता संवाद कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने कहा कि प्रदेश में 12 हजार करोड़ की लागत से बनने वाली ऑल वेदर रोड से कांग्रेस की नींद उड़ी हुई है और अनेक योजनाओं ने विपक्ष की बेचैनी बढ़ा दी है। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का स्मरण करते हुए कहा कि वह भारत के ही नहीं, बल्कि विश्व के सर्वमान्य नेता थे। 

कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए दर्जनों

देहरादून: राजपुर रोड पर आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेस छोड़कर कई लोग भाजपा में शामिल हुए। इनमें प्रमुख रूप से मनोज कुमार, आदर्श कुमार, अंकित चौधरी, रविंद्र बेनिवाल, लाल सिंह बिष्ट, संजय कुमार, प्रमोद कुमार, राकेश आर्य आदि शामिल हैं। शाम पांच बजे करनपुर में जनसंघ के संस्थापक सदस्य रहे केडी शर्मा के घर जाकर उन्हेंं सम्मानित भी किया।

यह भी पढ़ें- अधूरे अभियान को पूरा करने के लिए कांग्रेस प्रदेश प्रभारी का दौरा जल्द

chat bot
आपका साथी