भाजपा ने बनाई आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा, महिला मोर्चा की जिला प्रभारी नियुक्त

भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेशभर में 31 अक्टूबर तक होने वाले कार्यक्रम तय कर दिए हैं। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट की अध्यक्षता में हुई बैठक में इनकी रूपरेखा तय की गई।

By BhanuEdited By: Publish:Wed, 19 Sep 2018 12:24 PM (IST) Updated:Wed, 19 Sep 2018 04:18 PM (IST)
भाजपा ने बनाई आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा, महिला मोर्चा की जिला प्रभारी नियुक्त
भाजपा ने बनाई आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा, महिला मोर्चा की जिला प्रभारी नियुक्त

देहरादून, [राज्य ब्यूरो]: भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेशभर में 31 अक्टूबर तक होने वाले कार्यक्रम तय कर दिए हैं। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट की अध्यक्षता में हुई बैठक में इनकी रूपरेखा तय की गई। इन कार्यक्रमों के लिए जिम्मेदारियां भी सौंप दी गई हैं। 

भाजपा के प्रदेश महामंत्री नरेश बंसल ने बैठक में लिए गए निर्णयों की जानकारी देते हुए बताया कि 25 सितंबर को पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जन्मदिवस तक कार्याजलि सेवा सप्ताह चलेगा। इस दौरान बस्तियों में स्वास्थ्य शिविर, प्रतिदिन स्वच्छता अभियान, आयुष्मान योजना में प्रतिभाग, प्रधानमंत्री के जीवन पर आधारित फिल्म 'चलो जीते हैं' का प्रदर्शन, पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर बूथ पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। 

उन्होंने बताया कि कार्याजलि सेवा सप्ताह के लिए एक टीम गठित की गई है। इसमें प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश शर्मा को संयोजक और प्रदेश मंत्री कुलदीप कुमार, अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार, चिकित्सा प्रकोष्ठ के संयोजक डॉ.गिरीश तिवारी, चिकित्सा प्रकोष्ठ के पूर्व संयोजक डॉ.आदित्य कुमार व स्वच्छता अभियान प्रमुख सुरेंद्र चौहान को सह संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

बैठक में अन्य कार्यक्रम भी तय कर जिम्मेदारियां दी गई। पार्टी के सभी मोर्चों की कार्यसमिति के लिए प्रदेश उपाध्यक्ष विनय रुहेला सर्व व्यवस्था प्रमुख, शौर्य दिवस कार्यक्रम के लिए विधायक पुष्कर सिंह धामी संयोजक व विधायक गणेश जोशी सह संयोजक, गांधी जयंती के कार्यक्रमों के लिए प्रदेश उपाध्यक्ष ज्योति प्रसाद गैरोला संयोजक, प्रदेश प्रवक्ता बीरेंद्र बिष्ट व राजेंद्र बिष्ट सह संयोजक बनाया गया।  

पटेल जयंती के लिए प्रदेश महामंत्री गजराज सिंह बिष्ट संयोजक, नए मतदाता नए पोलिंग स्टेशन की मॉनीटरिंग को प्रदेश महामंत्री नरेश बंसल संयोजक, पार्टी नेता पुनीत मित्तल, विनय रूहेला व प्रकाश तिवारी सह संयोजक और बूथ सदस्यता अभियान के लिए गजराज सिंह बिष्ट संयोजक व प्रदेश कार्यालय सचिव पुष्कर काला सह संयोजक बनाए गए हैं। 

ये कार्यक्रम हुए निर्धारित 

25 सितंबर तक- कार्याजलि सेवा सप्ताह 

27 सितंबर- सभी मोर्चों की संयुक्त कार्यसमिति हरिद्वार में 

29 सितंबर- शौर्य दिवस पर सर्जिकल स्ट्राइक को याद कर सैनिक परिवारों का सम्मान 

02 अक्टूबर- राष्ट्रपिता महात्मा गांधीजी की जयंती पर सभी विस क्षेत्रों में पदयात्रा। यह सिलसिला 30 अक्टूबर तक चलेगा। 

31 अक्टूबर- सरदार बल्लभभाई पटेल की जयंती पर 'रन फॉर यूनिटी' का आयोजन 

31 अक्टूबर तक- नये मतदाता नये पोलिंग स्टेशन अभियान की मॉनीटरिंग। इसी दरम्यान बूथ पर सदस्यता अभियान भी चलेगा।

भाजपा महिला मोर्चा की जिला प्रभारी नियुक्त

भाजपा महिला मोर्चा की सभी जिला इकाइयों के प्रभारियों की नियुक्ति कर दी गई है। महिला मोर्चा की विज्ञप्ति के अनुसार जिला प्रभारियों में रुचि भट्ट (देहरादून महानगर), सुधा गुप्ता (देहरादून), स्नेहलता शर्मा (हरिद्वार), दमयंती रतूड़ी (रुदप्रयाग), सुषमा रावत (चमोली), कमला रावत (पौड़ी), शशि जुयाल (टिहरी), अनुराधा वालिया (उत्तरकाशी), रितु डालाकोटी (ऊधमसिंहनगर), कल्पना वोहरा (पिथौरागढ़), लता वोहरा (नैनीताल), रीना मेहरा (अल्मोड़ा), मोहिनी पोखरियाल (चंपावत) व उमा पांडे (बागेश्वर) शामिल हैं।

यह भी पढ़ें: स्थायी राजधानी की मांग को लेकर आंदोलनकारियों का विस कूच, गिरफ्तार

यह भी पढ़ें: उत्‍तराखंड विधानसभा का मानसून सत्र : महंगाई पर कांग्रेस ने किया वॉकआउट

यह भी पढ़ें: खुशखबरी: राज्य कर्मचारियों के डीए में दो प्रतिशत की बढ़ोतरी

chat bot
आपका साथी