भाजपा ने मेरा बूथ सबसे मजबूत पर बनाई चुनावी रणनीति

भाजपा ने लोकसभा चुनाव में मेरा बूथ सबसे मजबूत रणनीति पर काम करना शुरू कर दिया है। इसके लिए पन्ना प्रमुख बूथ अध्यक्ष से लेकर संयोजक मंडलों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

By BhanuEdited By: Publish:Mon, 18 Mar 2019 05:05 PM (IST) Updated:Mon, 18 Mar 2019 05:05 PM (IST)
भाजपा ने मेरा बूथ सबसे मजबूत पर बनाई चुनावी रणनीति
भाजपा ने मेरा बूथ सबसे मजबूत पर बनाई चुनावी रणनीति

देहरादून, जेएनएन। भाजपा ने लोकसभा चुनाव में मेरा बूथ सबसे मजबूत रणनीति पर काम करना शुरू कर दिया है। इसके लिए पन्ना प्रमुख, बूथ अध्यक्ष से लेकर संयोजक मंडलों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। खासकर प्रत्याशी की जीत के लिए केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियां जन-जन तक पहुंचाने को कहा गया है। 

परेड ग्राउंड स्थित भाजपा महानगर कार्यालय में टिहरी लोकसभा प्रभारी ज्ञान सिंह नेगी ने जिले की सात विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी संयोजक मंडल और अध्यक्षों की बैठक ली। कहा कि चुनाव में जिम्मेदारी, सतर्कता के साथ कार्य करें और पार्टी का संदेश अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। 

इस दौरान चुनाव कार्यालय विधानसभा वार खोलने, पार्टी के कार्यक्रमों की सूचना प्रसारित करने, बूथ लेवल पर पन्ना प्रमुखों की सूची तैयार करने जैसे कार्य में जुट जाने को कहा गया। 

बैठक में टिहरी लोकसभा के संयोजक घनश्याम नौटियाल, सह संयोजक रमेश चौहान, चकराता की संयोजिका मधु चौहान, मंडल अध्यक्ष चंदन सिंह चौहान, रायपुर के प्रभारी सीताराम भट्ट, त्रिलोक सिंह बिष्ट, मानिक निधि शर्मा, हरीश डोरा, उमा नरेश तिवारी, विशाल गुप्ता, विनोद शर्मा, डॉ. उदय सिंह पुंडीर, राजेंद्र, रणजीत भंडारी, निरंजन डोभाल, पूनम नौटियाल, सूरज सिंह, यशपाल नेगी, संदीप मोगा, बलवीर सिंह, पंकज शर्मा, विजय मालियान, रविंद्र सिंह रमोला, सुरेश उनियाल, महानगर महामंत्री आदित्य चौहान, राजेंद्र ढिल्लो आदि मौजूद रहे। 

यह भी पढें: कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी का आरोप, सरकार ने रैली विफल करने के किए प्रयास

यह भी पढ़ें: उपेक्षा से किशोर उपाध्याय दुखी, बोले मैं हूं सच्चा कांग्रेसी

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड में कांग्रेस के डाटा विश्लेषण विभाग ने नियुक्त किए पदाधिकारी

chat bot
आपका साथी