सामूहिक प्रयासों से स्वच्छता सर्वेक्षण में रहे अव्वल: महापौर

जागरण संवाददाता ऋषिकेश केंद्र के स्वच्छता सर्वेक्षण में देशभर में ऋषिकेश नगर निगम ने ज

By JagranEdited By: Publish:Sun, 21 Nov 2021 08:26 PM (IST) Updated:Mon, 22 Nov 2021 01:30 AM (IST)
सामूहिक प्रयासों से स्वच्छता सर्वेक्षण में रहे अव्वल: महापौर
सामूहिक प्रयासों से स्वच्छता सर्वेक्षण में रहे अव्वल: महापौर

जागरण संवाददाता, ऋषिकेश:

केंद्र के स्वच्छता सर्वेक्षण में देशभर में ऋषिकेश नगर निगम ने जहां 53वां स्थान हासिल कर ऊंची छलांग लगाकर सबको चौंकाया है। वहीं एक लाख आबादी वाले निगम में ऋषिकेश नगर निगम ने प्रदेश में प्रथम स्थान हासिल कर उपलब्धि हासिल की है। स्वच्छता सर्वेक्षण में शानदार सफलता पर निगम के स्वच्छता प्रहरियों ने रविवार को नगर निगम महापौर अनीता ममगाईं का अभिनंदन किया। महापौर ने इसका पूरा श्रेय निगम अधिकारियों, निगम पार्षदों व स्वच्छता कर्मचारियों को दिया।

नगर निगम में आयोजित अभिनंदन कार्यक्रम में महापौर ने कहा कि निगम के तीन वर्ष के कार्यकाल पूर्ण होने पर मिली यह सफलता एक ऐतिहासिक उपलब्धि है। जब उन्होंने निगम की कमान संभाली तो शहर की सफाई व्यवस्था अपने सबसे बुरे दौर में थी। नगर के तमाम शौचालय की हालत बहुत खराब थी। नए शौचालय बनाने के लिए निगम के पास बजट का अभाव था। इसे चुनौती की तरह स्वीकार कर योजनाएं बनाई गई। परिणाम स्वरूप अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त धार्मिक एवं पर्यटन नगरी ऋषिकेश में अत्याधुनिक शौचालय अस्तित्व में आए और पुराने शौचालयों का जीर्णोद्धार शुरू हुआ।

50 हजार कूड़ेदान शहरवासियों को निश्शुल्क वितरित किए गए। शहर में कूड़ेदानों से कूड़े का नियमित उठान के लिए 20 नए कूड़ा वाहनों की खरीदारी की गई। डोर टू डोर कूड़ा उठान के लिए वाहनों में जीपीएस के जरिये निगरानी की शुरुआत कराई गई।

उत्तराखंड में प्रथम स्थान हासिल करने के बाद अब हमारा लक्ष्य देश में अव्वल स्थान पर आना है। इसके लिए तमाम चालीस वार्ड में स्वच्छता प्रतियोगिता आयोजित की जाएंगी। मौके पर ऋषिकेश स्वच्छता के ब्रांड एंबेसडर रवि शास्त्री, पार्षद मनीष बनवाल, अनीता रैना, विजय बडोनी, विपिन पंत, वीरेंद्र रमोला, चेतन शर्मा, पंकज शर्मा, अक्षय खेरवाल, परीक्षित मेहरा, सफाई निरीक्षक धीरेंद्र सेमवाल, अभिषेक मल्होत्रा, हवलदार नरेश खेरवाल, मुकेश खेरवाल, विनोद भारती, विनोद सौदाई, जितेंद्र, महेंद्र, राकेश, अमित, विनेश, राजेश डोगरा, विक्रम डोगरा, अजय बागड़ी, सुभाष, सुरेन्द्र आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी