देहरादून के सेलाकुई में दो किलो गांजा के साथ आरोपित तस्कर गिरफ्तार

नशे की रोकथाम को चल रहे ऑपरेशन सत्य के तहत सेलाकुई थाना पुलिस टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी। पुलिस ने सेलाकुई के पास चेकिंग अभियान के दौरान स्कूटी सवार आरोपित व्यक्ति व महिला के पास से करीब दो किलो अवैध गांजा बरामद कर उन्हें गिरफ्तार किया।

By Sunil NegiEdited By: Publish:Mon, 09 Nov 2020 11:13 AM (IST) Updated:Mon, 09 Nov 2020 11:13 AM (IST)
देहरादून के सेलाकुई में दो किलो गांजा के साथ आरोपित तस्कर गिरफ्तार
सेलाकुई के पास दो किलो गांजे की तस्करी में गिरफ्तार दो आरोपित।

विकासनगर (देहरादून), जेएनएन। नशे की रोकथाम को चल रहे ऑपरेशन सत्य के तहत सेलाकुई थाना पुलिस टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी। पुलिस ने सेलाकुई के पास चेकिंग अभियान के दौरान स्कूटी सवार आरोपित व्यक्ति व महिला के पास से करीब दो किलो अवैध गांजा बरामद कर उन्हें गिरफ्तार किया। पुलिस ने मादक पदार्थ की तस्करी करते पकड़े गए दोनों आरोपित के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर स्कूटी सीज कर दी। 

थाना प्रभारी सेलाकुई ऋतुराज सिंह के निर्देशन में पछवादून के सेलाकुई क्षेत्र में ऑपरेशन सत्य के तहत उपनिरीक्षक पंकज कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम शनिवार शाम को वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इस दौरान पुलिस टीम ने सेलाकुई के मिलन चौक के पास स्कूटी सवार आरोपित व्यक्ति व महिला की तलाशी ली और एक लगभग दो किलोग्राम गांजा बरामद किया। मादक पदार्थ की तस्करी करते पकड़े गए आरोपित व्यक्ति व महिला ने पुलिस को अपनी पहचान रोशन साहनी निवासी ग्राम बिशोल थाना बिशनपुर जिला दरभंगा बिहार व संजीला देवी निवासी ग्राम भटगांवा थाना गायघाट जिला मुजफ्फरपुर बिहार बताई। पुलिस टीम ने अवैध गांजे की तस्करी में पकड़े गए उक्त दोनों आरोपितों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। 

पुलिस टीम ने गिरफ्तार आरोपितों के पास से स्कूटी को कब्जे में लेकर उसे भी सीज कर दिया। पुलिस ने अवैध गांजे के साथ पकड़े गए आरोपितों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया। थाना प्रभारी ने कहा कि मादक पदार्थ की तस्करी में संलिप्त अन्य के बारे में पुलिस जांच पड़ताल कर रही है। टीम में उपनिरीक्षक पंकज कुमार, महिला कांस्टेबल फुल्लो राय, बृजपाल, संजय कुमार आदि शामिल रहे।

यह भी पढ़ें: स्मैक की तस्करी कर रही थी ब्यूटी पार्लर संचालिका, पुलिस ने किया गिरफ्तार

chat bot
आपका साथी