मांगों को लेकर आंगबाड़ी कार्यकर्ताओं का कूच

लंबित मागों को लेकर आगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने बुधवार को विधानसभा कूच किया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 13 Feb 2019 09:02 PM (IST) Updated:Wed, 13 Feb 2019 09:02 PM (IST)
मांगों को लेकर आंगबाड़ी कार्यकर्ताओं का कूच
मांगों को लेकर आंगबाड़ी कार्यकर्ताओं का कूच

जागरण संवाददाता, देहरादून : लंबित मागों को लेकर आगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने बुधवार को विधानसभा कूच किया। जहां पुलिस ने कुछ दूरी पहले उन्हें बेरिकेडिंग लगाकर रोक लिया। इस दौरान उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को सरकारी कर्मचारी घोषित करने, पीएफ, ग्रेच्यूटी, पेंशन व चिकित्सा सुविधा का लाभ देने, 15 साल से अधिक सेवाएं दे चुकीं कार्यकर्ताओं को वरिष्ठ आगनबाड़ी सहायिका का पदनाम दिए जाने, 2016 में हुई हड़ताल के दौरान मानदेय का भुगतान, उज्ज्वला योजना कनेक्शन देने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया।

उत्तराचल आगनबाड़ी कर्मचारी संघ के नेतृत्व में कार्यकर्ता सुबह धर्मपुर स्थित एलआइसी के मंडल कार्यालय के पार्क में एकत्रित हुई। यहा से रैली के रूप में उन्होंने विधानसभा के लिए कूच किया। पुलिस ने उन्हें रिस्पना पुल से पहले बेरिकेडिंग लगाकर रोक दिया। इस बीच पुलिस व कार्यकर्ताओं के बीच धक्का मुक्की भी हुई। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने वहीं धरने पर बैठकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। संगठन की प्रदेश महामंत्री सुशीला खत्री ने कहा कि आगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के जरिये प्रदेश में समेकित बाल विकास योजना का संचालन किया जा रहा है। इसके अलावा उन्हें समय-समय पर बीएलओ, पल्स पोलियो, जनगणना, पशुगणना, स्वच्छ भारत मिशन आदि के काम की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इसके बावजूद उनकी मागों की सुध नहीं ली जा रही है। बाद में अपर सिटी मजिस्ट्रेट लक्ष्मण चौहान ने 20 फरवरी को सीएम वार्ता कराने का आश्वासन दिया। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने धरना समाप्त कर दिया। इस दौरान जिलाध्यक्ष नीना तोमर, अर्चना शर्मा, बीरो खन्ना, संगीता देवी, उषा थापा, उषा शाह, सविता सजवाण, राखी गुप्ता आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी