12 घंटे ट्रेडमिल पर चलकर मन स्वस्थ रखने का संदेश देंगी अभिनेत्री आकांक्षा

देहरादून निवासी अभिनेत्री और मिस एशिया अवार्ड इंडिया 2017 की रनर अप आकांक्षा सिंह युवाओं को मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के लिए अनूठी पहल करने जा रही हैं। इसके तहत वह लगातार 12 घंटे तक ट्रेडमिल पर चलेंगी।

By Sunil NegiEdited By: Publish:Thu, 08 Apr 2021 09:29 AM (IST) Updated:Thu, 08 Apr 2021 09:29 AM (IST)
12 घंटे ट्रेडमिल पर चलकर मन स्वस्थ रखने का संदेश देंगी अभिनेत्री आकांक्षा
12 घंटे ट्रेडमिल पर चलकर मन स्वस्थ रखने का संदेश देंगी अभिनेत्री आकांक्षा।

जागरण संवाददाता, देहरादून। निरोगी काया के लिए स्वस्थ तन के साथ स्वस्थ मन भी बेहद जरूरी है। कोरोनाकाल जैसे मुश्किल दौर का दृढ़ता से सामना करने के लिए मानसिक तौर पर स्वस्थ होना और भी आवश्यक है। इसी को ध्यान में रखते हुए देहरादून निवासी अभिनेत्री और मिस एशिया अवार्ड इंडिया 2017 की रनर अप आकांक्षा सिंह युवाओं को मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के लिए अनूठी पहल करने जा रही हैं। इसके तहत वह मन को स्वस्थ रखने का संदेश देने के लिए 10 अप्रैल को लगातार 12 घंटे तक ट्रेडमिल पर चलेंगी। 

आकांक्षा ने बताया कि उन्हें इस पहल की प्रेरणा अपनी मां संतोष पुंडीर से मिली। जो कुछ समय पहले डिप्रेशन में आ गई थीं। तब पिता भंवर सिंह पुंडीर ने इससे उबरने में उनका पूरा साथ दिया। उन्होंने बताया कि वर्तमान में खासतौर पर युवा वर्ग तमाम मानसिक परेशानियों से गुजर रहा है। ऐेसे में उन्हें खुद को व्यस्त रखने के साथ विभिन्न खेलों में रुचि लेनी चाहिए। आकांक्षा ने बताया कि मानसिक स्वास्थ्य के प्रति युवाओं को जागरूक करने के लिए वह 10 अप्रैल को बंजारावाला स्थित ट्रांसफॉरमर्स जिम में सुबह नौ से रात नौ बजे तक ट्रेडमिल पर चलेंगी।

तेलुगू फिल्म 'नेदेविदुथाला' में मुख्य भूमिका में आएंगी नजर

आगामी जून में आकांक्षा सिंह की तेलुगू फिल्म 'नेदेविदुथाला' रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म में आकांक्षा अभिनेता जहीर खान के साथ मुख्य भूमिका में नजर जाएंगी। इस फिल्म की शूटिंग बीते वर्ष हैदराबाद में हुई थी। वह रियाज गंगजी, संजना जॉन, वर्मा डीच्मेलो आदि फैशन डिजाइनरों के लिए रैंप वॉक कर चुकी हैं। 

यह भी पढ़ें-परीक्षा पे चर्चा : अशरफ ने पीएम से पूछा, कल की तैयारी कैसे करें

Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें

chat bot
आपका साथी