सावधान दून! कोरोना के गढ़ से पहुंच रहे हैं 64 फीसद लोग, इनके क्वारंटाइन को स्पेशल प्लान

कुछ दिनों में 35 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से 25 हजार से अधिक लोग वापस देहरादून लौटेंगे। वापसी के लिए इन लोगों ने बाकायदा अपना पंजीकरण कराया है।

By Raksha PanthariEdited By: Publish:Wed, 13 May 2020 04:46 PM (IST) Updated:Wed, 13 May 2020 04:46 PM (IST)
सावधान दून! कोरोना के गढ़ से पहुंच रहे हैं 64 फीसद लोग, इनके क्वारंटाइन को स्पेशल प्लान
सावधान दून! कोरोना के गढ़ से पहुंच रहे हैं 64 फीसद लोग, इनके क्वारंटाइन को स्पेशल प्लान

देहरादून, जेएनएन। अगले कुछ दिनों में 35 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से 25 हजार से अधिक लोग वापस देहरादून लौटेंगे। वापसी के लिए इन लोगों ने बाकायदा अपना पंजीकरण कराया है। इनमें 64 फीसद लोग ऐसे राज्यों से आ रहे हैं, जहां कोरोना वायरस का संक्रमण सबसे अधिक है। ये ऐसे राज्य हैं, जहां अब तक संक्रमण के दो हजार से अधिक मामले दर्ज हो चुके हैं। सबसे अधिक लोग उत्तर प्रदेश और इसके बाद दिल्ली से देहरादून आएंगे। कोरोना संक्रमण से सबसे ज्यादा प्रभावित महाराष्ट्र से भी 1900 से अधिक लोग देहरादून आ रहे हैं। इस स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने सीमा पर ही प्रवासियों की रैंडम सैंपलिंग शुरू करा दी है। साथ ही बाहर से आने वाले लोगों को होम क्वारंटाइन कराने के लिए विशेष प्लान तैयार किया गया है।

देहरादून में जिला प्रशासन उत्तर प्रदेश, दिल्ली, महाराष्ट्र, गुजरात, तमिलनाडु, मध्य प्रदेश, आंध्र प्रदेश और पश्चिम बंगाल से आने वाले लोगों को लेकर सबसे अधिक सतर्क है। इसलिए वापस लौट रहे लोगों को संबंधित राज्य के हिसाब से अधिक संवेदनशील, मध्यम संवेदनशील व संवेदनशील की श्रेणी में रखा गया है। जिलाधिकारी डॉ. आशीष श्रीवास्तव का कहना है कि अगर बाहर से आ रहे लोग होम क्वारंटाइन का समुचित पालन करेंगे तो किसी भी चुनौती से आसानी से निपटा जा सकता है।

अधिक संवेदनशील राज्यों से आगमन

राज्य,       लोगों की संख्या

उत्तर प्रदेश,   7075

दिल्ली,         4789

महाराष्ट्र,       1940

गुजरात,        974

राजस्थान,      752

मध्य प्रदेश,    491

पश्चिम बंगाल, 177

तमिलनाडु,     155

आंध्र प्रदेश,    120

मध्यम संवेदनशील राज्यों से आगमन

हरियाणा,     2672

बिहार,       1934

पंजाब,       1594

कर्नाटक,      751

चंडीगढ़,      458

तेलंगाना,     352

जम्मू-कश्मीर, 191

केरल,        74

ओडिशा,     48

(नोट: यह आंकड़े 12 मई अपराह्न तीन बजे तक किए गए पंजीकरण के हैं।)

कोरोनामुक्त प्रदेशों से आ रहे 20 लोग

देहरादून आ रहे 20 लोग ऐसे प्रदेशों से भी हैं, जहां कोरोना का एक भी मामला नहीं है। इनमें सिक्किम से 11 और नगालैंड से नौ लोग शामिल हैं।

22 हजार लोगों की दून से रवानगी शुरू

22 हजार से अधिक ऐसे लोग भी हैं, जो दून से दूसरे राज्यों में जाएंगे। इनमें सर्वाधिक 12 हजार से अधिक लोग बिहार के हैं। दूसरे नंबर पर पांच हजार से अधिक लोग उत्तर प्रदेश जाएंगे।

यह भी पढ़ें: कोरोना रोकथाम में पौड़ी जिले का बीरोंखाल ब्लॉक बना नजीर, प्रवासियों के लिए 14 दिन का क्वारंटाइन किया अनिवार्य

देहरादून से वापसी के आवेदन

प्रदेश,    लोगों की संख्या

बिहार,    12112

उत्तर प्रदेश, 5301

दिल्ली,     777

जम्मू-कश्मीर, 630

हरियाणा,     518

यह भी पढ़ें: ग्रामीणों ने गुरुग्राम से आए तीन युवकों को रात में गोशाला में रखा, सुबह हुई कमरे की व्यवस्था

chat bot
आपका साथी