लॉकडाउन के उल्लंघन में उत्‍तराखंड में 307 लोग गिरफ्तार, 64 मुकदमे दर्ज

प्रदेश में लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर 64 मुकदमे दर्ज किए गए। जिसमें 307 को गिरफ्तार किया गया। प्रदेश में अभी तक कुल 1534 मुकदमे दर्ज किए जा चुके हैं।

By Sunil NegiEdited By: Publish:Wed, 15 Apr 2020 12:52 PM (IST) Updated:Wed, 15 Apr 2020 12:52 PM (IST)
लॉकडाउन के उल्लंघन में उत्‍तराखंड में 307 लोग गिरफ्तार, 64 मुकदमे दर्ज
लॉकडाउन के उल्लंघन में उत्‍तराखंड में 307 लोग गिरफ्तार, 64 मुकदमे दर्ज

देहरादून, जेएनएन। प्रदेश में लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर मंगलवार को 64 मुकदमे दर्ज किए गए। जिसमें 307 को गिरफ्तार किया गया। प्रदेश में अभी तक कुल 1534 मुकदमे दर्ज कर 6109 आरोपितों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इसके अलावा 16608 वाहनों के चालान, 4200 वाहन सीज और 79.01 लाख रुपये जुर्माना वसूला गया है।

वहीं, दून पुलिस ने लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर 13 मुकदमे दर्ज कर 70 लोगों को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा एमवी एक्ट में 195 लोगों के चालान, जबकि 17 वाहन सीज किए गए। हरिद्वार जिले में 12 लोगों को गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा 37 वाहनों के चालान, जबकि 13 वाहन सीज किए गए।

दूसरी ओर, गढ़वाल में लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर पुरोला के पूर्व विधायक मालचंद समेत 14 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। पूर्व विधायक मालचंद, भाजपा मंडल अध्यक्ष व एक अन्य के साथ बिना अनुमति के नौगांव के आसपास गांवों में मास्क और सेनिटाइजर बांट रहे थे।

लकड़ी चोरी करने वाले तीन आरोपित गिरफ्तार

थाना सहसपुर पुलिस ने लक्ष्मीपुर चौक पर चेकिंग के दौरान चोरी की लकड़ियों के साथ तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया और चोरी में प्रयुक्त वाहन को सीज करने के साथ आरोपितों को जेल भेजा।

यह भी पढ़ें: Uttarakhand Lockdown: लॉकडाउन का किया उल्लंघन तो पुलिस ने बनाया मुर्गा

सहसपुर थाने में मामचंद शर्मा निवासी शर्मा चिकित्सालय सहारनपुर रोड हर्बटपुर ने सोमवार को दी तहरीर में कहा कि उसके जामनखाता स्थित बाग से चोरों ने सागौन के दो पेड़ काट लिए। मामले के अनावरण के लिए एएसपी विशाखा अशोक ने पुलिस टीम भी गठित कीं। टीम में शामिल दारोगा अक्षुरानी मंगलवार को क्षेत्र में रवाना हुईं इसी बीच मुखबिर ने सूचना दी कि जिन लोगों ने जामनखाता बाग से पेड़ काटे हैं, वे लोग इस वक्त एक लोडर वाहन से लकडियों को बेचने लक्ष्मीपुर चौक आ रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम लक्ष्मीपुर चौक पहुंचीजिसे देखकर चालक वाहन को पीछे मोड़ने का प्रयास किया लेकिन पुलिस ने उसे घेराबंदी करते हुए पकड़ लिया। वाहन में लकड़ी बरामद की।

यह भी पढ़ें: Lockdown में यहां शाम को बेखौफ सड़कों पर घूमने के लिए निकल रहे लोग, शारीरिक दूरी का नहीं हो रहा पालन

chat bot
आपका साथी