International Day of Girl Child 2020: 20 बालिकाएं 'श्रेष्ठ आदर्श नारी प्रदर्शन पुरस्कार' से सम्मानित

International Day of Girl Child 2020 अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के उपलक्ष्य में उत्तरांचल महिला एसोसिएशन (उमा) की ओर से 20वां मेरी लाड़ली पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया जिसमें 20 बालिकाओं को श्रेष्ठ आदर्श नारी प्रदर्शन पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

By Raksha PanthariEdited By: Publish:Sun, 11 Oct 2020 12:25 PM (IST) Updated:Sun, 11 Oct 2020 12:25 PM (IST)
International Day of Girl Child 2020: 20 बालिकाएं 'श्रेष्ठ आदर्श नारी प्रदर्शन पुरस्कार' से सम्मानित
20 बालिकाएं 'श्रेष्ठ आदर्श नारी प्रदर्शन पुरस्कार' से सम्मानित।

देहरादून, जेएनएन। International Day of Girl Child 2020 अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के उपलक्ष्य में उत्तरांचल महिला एसोसिएशन (उमा) की ओर से 20वां 'मेरी लाड़ली' पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया, जिसमें 20 बालिकाओं को 'श्रेष्ठ आदर्श नारी प्रदर्शन पुरस्कार' से सम्मानित किया गया।

एक अक्टूबर से ऑनलाइन चले इस कार्यक्रम में बालिकाओं ने उत्साह के साथ भाग लिया। मदर टेरेसा, गौरा देवी, झांसी की रानी, मैरी कॉम, कल्पना चावला, साइना नेहवाल के रूप में बालिकाओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। शनिवार को सहस्रधारा रोड स्थित संस्था कार्यालय में हुए आयोजन में मुख्य अतिथि श्वेता राय तलवाड़, संस्था की सांस्कृतिक सचिव संध्या जोशी ने बालिकाओं को पुरस्कृत किया। कलर्स चैनल में प्रसारित बेरिस्टर बाबू सीरियल में वंदिता का लीड रोल निभाने वाली औरा भटनागर बलोनी सेलिब्रिटी गेस्ट के रूप में रहीं। इस मौके पर संस्था की अध्यक्ष साधना शर्मा ने कहा कि यह दिन बालिकाओं के बारे में चिंतन व मंथन का है।

ये बालिकाएं हुई सम्मानित

वैष्णवी चमोली, आरोही, आमाया, कृषा गुप्ता, अरवनी बिजल्वाण, समृद्धि बिष्ट, सिंहायना पुरी वर्मा, अक्षिता क्षेत्री, नैना राजेंद्ररियन, मैत्रेयी, प्रत्यूषा, आर्या सिंघल, रोनिका सूरी, वेदिका चौधरी, हरवनी कौर, चित्रंगना सलेरिया, अमृत कौर, वरेण्या गुप्ता, पीहू बेनवाल, सावी शर्मा।

यह भी पढ़ें: International Day of Girl Child 2020: मजबूत इरादों ने बेटियों के सपनों को लगाए पंख, छू लिया आसमान

मुख्यमंत्री ने संपदा सिन्हा को किया सम्मानि 

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने पर्सन विद डिसेबिलिटी कैटेगरी में पूरे देश में ऑल इंडिया लॉ प्रवेश परीक्षा में 15वां स्थान और बीएचयू की लॉ परीक्षा में चौथी रैंक प्राप्त करने वाली संपदा सिन्हा को सम्मानित किया। शनिवार को मुख्यमंत्री आवास में संपदा सिन्हा को सम्मानित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि विकलांगता के बावजूद उन्होंने अपनी विशिष्ट प्रतिभा के बल पर देश का नाम रोशन किया है। उन्होंने संपदा के उज्जवल भविष्य की कामना भी की। उन्होंने कहा कि हमें अपनी विलक्षण प्रतिभाओं पर गर्व है। यह नारी शक्ति का भी सम्मान है। इस अवसर पर गोकुल संस्था की सचिव मधु मैखुरी और संपदा सिन्हा के पिता एसके सिन्हा भी उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें: इन्होंने सोशल मीडिया को बनाया शिक्षकों को अपग्रेड करने का जरिया, शुरू किया ये शो; जानिए

chat bot
आपका साथी