एसडी ग‌र्ल्स इंटर कॉलेज बना ओवरआल चैंपियन

संवाद सूत्र, मसूरी: मसूरी ओपन कप ताइक्वांडो प्रतियोगिता में एसडी ग‌र्ल्स इंटर कॉलेज ओवरआल विजेता बना

By Edited By: Publish:Sun, 29 May 2016 09:06 PM (IST) Updated:Sun, 29 May 2016 09:06 PM (IST)
एसडी ग‌र्ल्स इंटर कॉलेज बना ओवरआल चैंपियन

संवाद सूत्र, मसूरी: मसूरी ओपन कप ताइक्वांडो प्रतियोगिता में एसडी ग‌र्ल्स इंटर कॉलेज ओवरआल विजेता बना। दून ताइक्वांडो अकादमी दूसरे व सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज तीसरे स्थान पर रहा।

एसडी ग‌र्ल्स इंटर कॉलेज में मसूरी ताइक्वांडो अकादमी के तत्वावधान में आयोजित मसूरी ओपन कप ताइक्वांडो प्रतियोगिता में मसूरी व देहरादून के विभिन्न स्कूलों के 150 से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता का उद्घाटन एसडी ग‌र्ल्स इंटर कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ. रश्मि कुलश्रेष्ठ ने किया। प्रतियोगिता के सब जूनियर बालक वर्ग में अंजाने सिंह(16 किग्रा), शुनक सिंह(18 किग्रा), अंश कुमार(21 किग्रा), समीर साहा(23 किग्रा), नमन सैनी(25 किग्रा), अनमोल साहा(27 किग्रा), रुद्रप्रताप सिंह(29 किग्रा) ने स्वर्ण पदक जीते। सबजूनियर बालिका वर्ग में रानी मसूमा(22 किग्रा), सिमरन नौटियाल(29 किग्रा) ने पहला स्थान प्राप्त किया। कैडेट बालक वर्ग में महिर मल्होत्रा(33 किग्रा), सुनील थापा(37 किग्रा), करन कुमार(41 किग्रा), आदित्य सिंह(45 किग्रा), शिवांश(49 किग्रा) और सार्थक शर्मा(61 किग्रा) तथा कैडेट बालिका वर्ग में गार्गी रतन(33 किग्रा), तनिशा(37 किग्रा), शिवानी पंवार(41 किग्रा), मेघना(44 किग्रा), इशिका सजवाण(47 किग्रा), नंदिनी कुमोला(51 किग्रा) और राशि राजपूत(59 किग्रा) ने स्वर्ण पदक जीते।

जूनियर बालक वर्ग में अभिशेर चौहान(45 किग्रा), वासू अरोड़ा(48 किग्रा), अमन पाल(55 किग्रा), रविंद्र पंवार(63 किग्रा) तथा जूनियर बालिका वर्ग में निहारिका(42 किग्रा) और पूजा सिंह(55 किग्रा) ने स्वर्ण पदक जीते। सीनियर बालक वर्ग में अक्षय कुमार(54 किग्रा), शत्रुघन(58 किग्रा), संदीप कुमार(63 किग्रा) तथा सीनियर बालिका वर्ग में पूजा सिंह(53 किग्रा) ने स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। समापन अवसर पर मसूरी विधायक गणेश जोशी ने विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए। इस मौके पर कैंट बोर्ड सभाषद पुष्पा पडियार, विद्यामंदिर इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य मनोज रयाल, भाजपा मसूरी मंडलाध्यक्ष मोहन पेटवाल, रविंद्र गोयल आदि उपस्थित थे। मसूरी ताइक्वांडो अकादमी के सचिव संदीप सैनी ने बताया कि विजेता खिलाड़ी चंपावत में होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे।

chat bot
आपका साथी