किया भ्रमण, जानी समस्याएं

किया भ्रमण जानी समस्याएं देहरादून: मुख्यमंत्री हरीश रावत के निर्देश पर प्रदेश के विभिन्न विभागों क

By Edited By: Publish:Mon, 30 Nov 2015 01:00 AM (IST) Updated:Mon, 30 Nov 2015 01:00 AM (IST)
किया भ्रमण, जानी समस्याएं

किया भ्रमण जानी समस्याएं

देहरादून: मुख्यमंत्री हरीश रावत के निर्देश पर प्रदेश के विभिन्न विभागों के अधिकारी प्रदेश के विभिन्न ग्रामों का भ्रमण व रात्रि विश्राम कर रहे हैं। इस कड़ी में सूचना विभाग के सहायक निदेशक केएस चौहान व नितिन उपाध्याय ने कालसी ब्लाक के अलग अलग ग्रामों का भ्रमण किया। सहायक निदेशक के एस चौहान ने ग्राम थत्येऊ और सहायक निदेशक नितिन उपाध्याय ने ग्राफ फटेऊ का भ्रमण कर ग्रामीणों से समस्याओं की जानकारी ली। अब ये दोनों अधिकारी ग्रामीणों के सुझाव व समस्याओं पर शासन को रिपोर्ट प्रेषित करेंगे।

पत्रकार को पितृशोक

देहरादून: मुख्यमंत्री हरीश रावत ने वरिष्ठ पत्रकार मोहम्मद असद खान के पिता मोहम्मद अली के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति और दुख की इस घड़ी में उनके परिजनों को धैर्य प्रदान करने की कामना ईश्वर से की है। मुख्यमंत्री के मीडिया प्रभारी सुरेंद्र कुमार ने भी दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है।

chat bot
आपका साथी