सांसदों को बाहर करने का कांग्रेस करेगी विरोध

राज्य ब्यूरो, देहरादून लोकसभा के दौरान कांग्रेस के 25 सांसदों को सदन से बाहर करने का पार्टी पुरजोर

By Edited By: Publish:Tue, 04 Aug 2015 01:02 AM (IST) Updated:Tue, 04 Aug 2015 01:02 AM (IST)
सांसदों को बाहर करने का कांग्रेस करेगी विरोध

राज्य ब्यूरो, देहरादून

लोकसभा के दौरान कांग्रेस के 25 सांसदों को सदन से बाहर करने का पार्टी पुरजोर विरोध करेगी। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर मंगलवार को जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन कर राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजे जाएंगे। वहीं प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष किशोर उपाध्याय के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल राज्यपाल से मुलाकात कर विरोध दर्ज कराएगा।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने कहा कि भाजपा का लोकतंत्र में विश्वास नहीं है। वह फासीवादी और तानाशाही तरीके से संसद चलाना चाहती है। चुने हुए सांसदों को संसद से बाहर करने की यह घटना लोकतंत्र के इतिहास में काले अक्षरों में अंकित की जाएगी। केंद्र सरकार की इस लोकतंत्र विरोधी कार्रवाई के विरोध में पार्टी प्रत्येक मंगलवार को जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन कर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपेगी। प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता मथुरादत्त जोशी ने बताया कि मंगलवार को पार्टी का प्रतिनिधिमंडल राज्यपाल को ज्ञापन सौंपेगा। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार का रुख हिटलरशाही का है।

chat bot
आपका साथी