सौ साल का हुआ प्राणी सर्वेक्षण संस्थान

जागरण संवाददाता, देहरादून: भारतीय प्राणी सर्वेक्षण के शताब्दी स्थापना दिवस पर शताब्दी दौड़ का आयोजन क

By Edited By: Publish:Wed, 01 Jul 2015 10:00 PM (IST) Updated:Wed, 01 Jul 2015 10:00 PM (IST)
सौ साल का हुआ प्राणी सर्वेक्षण संस्थान

जागरण संवाददाता, देहरादून: भारतीय प्राणी सर्वेक्षण के शताब्दी स्थापना दिवस पर शताब्दी दौड़ का आयोजन किया।

संस्थान में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि निदेशक भारतीय सुदूर संवेदी संस्थान डॉ. ए सेंथिल कुमार व विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद के महानिदेशक डॉ. राजेंद्र डोभाल ने किया। अतिथियों ने किशन नगर स्थित श्रीकृष्ण मंदिर से शताब्दी दौड़ का शुभारंभ किया। दौड़ में बच्चों के साथ ही संस्थान के कर्मचारियों एवं अधिकारियों ने भी शिरकत की। शहर के प्रमुख मार्गो से होते ही संस्थान परिसर में दौड़ संपन्न हुई। शताब्दी संदेश विभाग की प्रभारी अधिकारी डॉ. एएन रिजवी ने शताब्दी संदेश पढ़कर सुनाया। इस दौरान डॉ. राजेंद्र डोभाल ने उत्तराखंड के इतिहास में जैव विविधता की महत्ता का व्याख्यान दिया। उन्होंने बच्चों को जैव विविधता के संरक्षण के क्षेत्र में भविष्य बनाने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान स्कूली बच्चों ने आधुनिक प्रयोगशालाओं में उच्च आणविक वर्गीकरण से रूबरू हुए। साथ ही बच्चों ने भारतीय प्राणी सर्वेक्षण विभाग के वैज्ञानिकों ने जैव विविधता की अध्ययन की तकनीकें जानी। कार्यक्रम में डॉ. नरेंद्र शर्मा, डॉ. विनिता शर्मा आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी