भूकंप में मारे गए लोगों को दी श्रद्धाजलि

संवाद सूत्र, कालसी: नेपाल व भारत के कई प्रांतों में भूकंप से मारे गए लोगों को भारतीय जनता युवा मोर्च

By Edited By: Publish:Mon, 27 Apr 2015 09:25 PM (IST) Updated:Tue, 28 Apr 2015 04:48 AM (IST)
भूकंप में मारे गए लोगों को दी श्रद्धाजलि

संवाद सूत्र, कालसी: नेपाल व भारत के कई प्रांतों में भूकंप से मारे गए लोगों को भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने कालसी में कैंडल जलाकर श्रद्धांजलि दी। कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन रख कर श्रद्धांजलि देने के साथ ही बचाव कार्यों में भाग लेने का संकल्प लिया। मोर्चा के जिलाध्यक्ष नवीन ठाकुर ने कहा कि दैवी आपदा में मारे गए लोगों के परिजनों के साथ पूरी संवेदनाएं हैं। सारे विश्व को एकजुट होकर नेपाल के पुनर्निर्माण में सहायता करनी चाहिए।

सोमवार को भाजयुमो कार्यकर्ता कालसी गेट बाजार में एकत्र हुए और कैंडल जलाकर मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी। भाजयुमो जिलाध्यक्ष ठाकुर ने कहा कि दैवी आपदा की मार झेल रहे नेपाल की मदद के लिए सारी मानव सभ्यता विश्व बंधुत्व की भावना के अनुरूप एकजुट होकर काम करना चाहिए, जिससे वहां राहत व बचाव कार्य में तेजी आने के साथ ही पुनर्निर्माण कार्य भी शुरू हो सके। उन्होंने कहा कि मोर्चा कार्यकर्ता व राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ भी नेपाल में बचाव व राहत कार्य में लगा है। पछवादून से भी कार्यकर्ता नेपाल जाकर भूकंप पीड़ितों की सहायता करेंगे। इस दौरान भाजयुमो उपाध्यक्ष रितेश, खग्गी देवी, सुशीला, नीलम, कमला देवी, ममता, राकेश तोमर, विपिन तोमर, सुरेंद्र नेगी, मनोज, दिनेश, दर्शन, रोहित आदि मौजूद रहे।

------------------

आपदा की घड़ी में सब साथ

विकासनगर: कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नेपाल व भारत में भूकंप में मारे गए लोगों के प्रति शोक संवेदना व्यक्त की है। प्रदेश सचिव संजय किशोर महेंद्रू ने कहा कि आपदा की इस घड़ी में पूरा भारत-नेपाल के साथ है। नगर में आयोजित बैठक में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर पूर्व सभासद मुनीर अहमद, जमशेद अहमद, वैभव त्यागी, पारितोष महेंद्रू, सभासद शम्मी प्रकाश, रजनीश अग्रवाल, सोमेंद्र टंडन, प्रेमप्रकाश अग्रवाल, मोहम्मद अरसी, मोहम्मद खालिद आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी