ताशी-नुंग्शी ने माउंट विंसन पर भी फहराया तिरंगा

दून की पर्वतारोही जुड़वां बहनों ताशी-नुंग्शी ने इस साल अपने अभियान टू फॉर सेवन के आखिरी पड़ाव अंटार्कट

By Edited By: Publish:Sat, 20 Dec 2014 01:25 PM (IST) Updated:Sat, 20 Dec 2014 01:25 PM (IST)
ताशी-नुंग्शी ने माउंट विंसन पर भी फहराया तिरंगा

दून की पर्वतारोही जुड़वां बहनों ताशी-नुंग्शी ने इस साल अपने अभियान टू फॉर सेवन के आखिरी पड़ाव अंटार्कटिका की सबसे ऊंची चोटी माउंट विंसन पर तिरंगा फहराकर एक और रेकॉर्ड अपने नाम किया। उन्होंने वहां थाली भी बजाई। इसी के साथ ताशी-नुंग्शी माउंट विंसन और विश्व की सात सबसे ऊंची चोटियां फतह करने वाली विश्व की पहली जुड़वा बहनें बन गई हैं। साथ ही वह द सेवन सबमिट क्लब 'हॉल ऑफ फेम' में भी शामिल हो गई हैं। 23 वर्ष की ताशी-नुंग्शी इससे पहले भी कई उपलब्धि हासिल कर चुकी हैं। इसके लिए उनका नाम गिनीज बुक और लिम्का बुक में दर्ज हो चुका है। इससे पहले फतह की चोटियां

-माउंट किलिमंजारो: फरवरी 2012

-माउंट एवरेस्ट: मई 2013

-माउंट एल्बरस: अगस्त 2013

-माउंट एकानकागुआ: जनवरी 2014

-माउंट कस्र्टेस्ज पिरामिड: मार्च 2014

-माउंट मैकिनली: जून 2014

chat bot
आपका साथी