युवा कांग्रेस ने वित्त मंत्री का फूंका पुतला

संवाद सहयोगी, चम्पावत : युवा कांग्रेस ने शुक्रवार को वित्त मंत्री व भाजपा सरकार का पुतला फूंका

By JagranEdited By: Publish:Fri, 14 Sep 2018 10:32 PM (IST) Updated:Fri, 14 Sep 2018 10:32 PM (IST)
युवा कांग्रेस ने वित्त मंत्री का फूंका पुतला
युवा कांग्रेस ने वित्त मंत्री का फूंका पुतला

संवाद सहयोगी, चम्पावत : युवा कांग्रेस ने शुक्रवार को वित्त मंत्री व भाजपा सरकार का पुतला फूंका। इस दौरान कांग्रेस जिला कार्यालय से जुलूस निकाल जमकर नारेबाजी कर आक्रोश व्यक्त किया। युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष सूरज प्रहरी के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने भाजपा सरकार व वित्त मंत्री अरुण जेटली का पुतला फूंका। पुतला दहन में सपा जिलाध्यक्ष ललित भट्ट के नेतृत्व में सपा कार्यकर्ताओं ने भी समर्थन दिया। उन्होंने वित्तमंत्री व मोदी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और वित्त मंत्री के इस्तीफे की मांग की। युका जिलाध्यक्ष प्रहरी ने भाजपा सरकार को भ्रष्टाचार में लिप्त बताया। उन्होंने कहा शराब कारोबारी विजय माल्या के देश छोड़ने से पहने एक मार्च 2016 को संसद केंद्रीय कक्ष में विजय माल्या व अरुण जेटली की विधिवत मुलाकात हुई थी। माल्या ने पत्रकारों को स्वयं बताया कि उसने वित्त मंत्री से मुलाकात कर बैंकों के मामले निपटाने की बात कही थी। फिर भी सरकार मौन है। उन्होंने वित्तमंत्री के इस्तीफे की तुरंत मांग की है। पुतला फूंकने वालों में विधान सभा अध्यक्ष प्रकाश माहरा, अभिषेक गंगोला, भुवन चौबे, कमल तड़ागी, प्रकाश बोहरा, अशोक कार्की, विजय वर्मा, राजेश जोशी, अमित साह, अजय प्रहरी, हरीश उप्रेती, चंचल कुंवर, तरुण वर्मा आदि लोग शामिल रहे।

chat bot
आपका साथी