भोलेनाथ के जयकारे से भक्तिमय हुआ वातावरण

संवाद सहयोगीलोहाघाट ग्राम सभा सुई खैसकांडे के आदित्य महादेव मंदिर में 11 दिवसीय शिव महापु

By JagranEdited By: Publish:Sun, 01 Sep 2019 11:00 PM (IST) Updated:Mon, 02 Sep 2019 06:44 AM (IST)
भोलेनाथ के जयकारे से भक्तिमय हुआ वातावरण
भोलेनाथ के जयकारे से भक्तिमय हुआ वातावरण

संवाद सहयोगी,लोहाघाट : ग्राम सभा सुई खैसकांडे के आदित्य महादेव मंदिर में 11 दिवसीय शिव महापुराण ज्ञान यज्ञ कथा का कलश यात्रा के साथ शुभारंभ हो गया है। रविवार को महिलाओं ने पारंपरिक परिधान में सज धजकर भोले के जयकारों के साथ भगवती मंदिर से आदित्य महादेव मंदिर तक कलश यात्रा निकाली।

सुबह से ही मंदिर में पूजा-अर्चना का दौर चलता रहा। मंदिर में सुबह गणेश पूजन, समस्त देवी देवता, सर्वतोभ्रद, लिंगतोभद्र, नवग्रह पूजन, मातृ पूजन, योगिनी पूजन एवं शिव महापुराण मूल पाठ पूजन किया गया। दोपहर बाद आयोजित कथा कथा वाचक ललित प्रसाद पाडेय बाबा आदित्य दास ने कुमाऊंनी भाषा में प्रवचन करते हुए शिव महापुराण कथा के महात्मय के बारे में विस्तार से जानकारी दी। मुख्य यजमान भुवन चंद्र जोशी, लक्ष्मी जोशी, मंदिर के पुजारी देवी दत्त पुजारी, दिनेश चंद्र चौबे सहित कई ग्रामीण शामिल रहे। देर शाम मंदिर में भजन कीर्तनों का आयोजन किया गया।

---------

इनसेट

कलश यात्रा के साथ गणेश महोत्सव का शुभारंभ आज

लोहाघाट : स्थानीय रामलीला मैदान में आयोजित होने वाले प्रथम गणेश महोत्सव को लेकर तैयारियों पूरी कर ली गई हैं। महोत्सव संयोजक अमित जुकरिया, राजू गड़कोटी ने बताया कि दो सितंबर को शिवालय मंदिर से कलश यात्रा के साथ गणेश प्रतिमा स्थापना रामलीला मैदान पर की जाएगी। गणेश पूजन, वेदी पूजन, नवग्रह पूजन धार्मिक अनुष्ठानों के साथ कथा का शुभारंभ होगा। तीन सितंबर से 10 सितंबर तक शाम दो बजे छह तक कथाव्यास कृष्ण प्रकाश शास्त्री संगीतमय राम कथा का वाचन करेंगे। वहीं 10 सितंबर को भंडारा लोहावती नदी में गणेश प्रतिमा का विसर्जन किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी