गुलदार के हमले से मजदूर घायल

By Edited By: Publish:Tue, 26 Aug 2014 09:14 PM (IST) Updated:Tue, 26 Aug 2014 09:14 PM (IST)
गुलदार के हमले से मजदूर घायल

टनकपुर : पूर्णागिरि मार्ग स्थित ठूलीगाढ़ के पास गुलदार के हमले से एक मजदूर घायल हो गया। रात्रि में वाहन सुविधा न होने से घायल मजदूर को सुबह संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।

ठूलीगाढ़ क्षेत्र में इन दिनों मार्ग निर्माण कार्य चल रहा है। सोमवार की रात्रि करीब दस बजे गांव गुढ़ाई जिला झांसी एमपी निवासी 50 वर्षीय रामनाथ ठूलीगाढ़ के पास एक स्थान पर आराम कर रहा था। इस बीच गुलदार ने उस पर हमला कर दिया। कुत्तों के भौंकने पर गुलदार ने मजदूर को छोड़ा, लेकिन कुत्ते को मार डाला। जिससे मजदूर की जान बच गई। प्राथमिक उपचार के बाद मजदूर को छुट्टी दे दी गई है। वन विभाग की टीम मजदूर का हालचाल पूछने चिकित्सालय पहुंची।

chat bot
आपका साथी