स्कूली बच्चों ने जाने कानूनी अधिकार

संवाद सहयोगी लोहाघाट पाटी विकास खंड के माँ बाराही देवी संस्कृत महाविद्यालय देवीधुरा में शनि

By JagranEdited By: Publish:Sat, 23 Feb 2019 11:16 PM (IST) Updated:Sat, 23 Feb 2019 11:16 PM (IST)
स्कूली बच्चों ने जाने कानूनी अधिकार
स्कूली बच्चों ने जाने कानूनी अधिकार

संवाद सहयोगी, लोहाघाट : पाटी विकास खंड के माँ बाराही देवी संस्कृत महाविद्यालय देवीधुरा में शनिवार को विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें स्कूली बच्चों को विभिन्न अधिनियमों के बारे में कानूनी जानकारी दी गई। आयोजित विधिक शिविर के दौरान पीएलवी केशर सिंह ने बालश्रम, बाल विवाह, शिक्षा का अधिकार, सूचना का अधिकार, मोटर अधिनियम, उपभोक्ता संरक्षण, मानसिक स्वास्थ अधिनियम सहित विभिन्न कानूनी जानकारियों के बारे में विस्तार पूर्वक बताया। साथ ही स्कूली बच्चों को निश्शुल्क कानूनी पुस्तक वितरित की गई। प्राचार्य भुवन चंद्र जोशी ने अतिथियों का स्वागत किया। संचालन हरीश चंद्र पांडेय ने किया। इस दौरान ललित मोहन जोशी, प्रकाश जोशी, गोपाल पंतोला, गिरीश चंद्र तिवारी, देवकी जोशी, नरेश पनेरु, महेश चंद्र मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी