विधायक की ओर से चैकुनी बोरा गांव में बांटा गया राशन

प्रशासन द्वारा कंटेनमेंट जोन घोषित किए गए चैकुनी बोरा गांव में भाजपा कार्यकर्ताओं ने विधायक कैलाश गहतोड़ी की ओर से खाद्य सामग्री वितरित की।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 15 Aug 2020 05:44 AM (IST) Updated:Sat, 15 Aug 2020 06:14 AM (IST)
विधायक की ओर से चैकुनी बोरा गांव में बांटा गया राशन
विधायक की ओर से चैकुनी बोरा गांव में बांटा गया राशन

चम्पावत, जेएनएन : प्रशासन द्वारा कंटेनमेंट जोन घोषित किए गए चैकुनी बोरा गांव में भाजपा कार्यकर्ताओं ने क्षेत्रीय विधायक कैलाश गहतोड़ी की ओर से खाद्य सामग्री वितरित की। शुक्रवार को नगर मंडल अध्यक्ष कैलाश अधिकारी के नेतृत्व में 35 परिवारों को किट प्रदान किए गए।

विधायक पीआरओ दीपक मुरारी ने बताया कि कंटेनमेंट जोन होने के कारण गांव के लोगों को खाद्यान्न के संकट का सामान न करना पड़े। इसके लिए उन्हें चावल, आटा, तेल, साबुन आदि के किट बांटे गए। उन्होंने बताया कि जरूरत पड़ने पर भविष्य में भी ग्रामीणों की सहायता की जाएगी। इस मौके मुकेश महराना, कपिल खर्कवाल, मनमोहन बोहरा, बीडीसी सदस्य दीपक कुमार, विधायक प्रतिनिधि रमेश सिंह भंडारी, केसी जोशी, महेश बोहरा समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी