पुलिस ने रमेश उर्फ रामू चम्याल की मौत का किया खुलासा

चंपावत में पुलिस ने पखौटी निवासी रमेश सिंह उर्फ रामू चम्याल की मौत का खुलासा कर दिया है। इस मामले में चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।

By Sunil NegiEdited By: Publish:Fri, 19 Jan 2018 07:00 PM (IST) Updated:Fri, 19 Jan 2018 07:00 PM (IST)
पुलिस ने रमेश उर्फ रामू चम्याल की मौत का किया खुलासा
पुलिस ने रमेश उर्फ रामू चम्याल की मौत का किया खुलासा

चंपावत, [जेएनएन]: विकासखंड पाटी में बीते 14 जनवरी को ग्राम पखौटी निवासी रमेश सिंह उर्फ रामू चम्याल का शव वन चेतना केंद्र के बीच कलमठ में मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी। जिस पर परिजनों ने हत्या की आशंका जताई थी। जिसके बाद शुक्रवार को पुलिस ने इस हत्या मामले का खुलासा किया। पुलिस अधीक्षक धीरेंद्र सिंह गुंज्याल ने बताया मुखबिर और गवाह की जानकारी के बाद चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। जिन्होंने स्वीकार किया है कि यह अपराध उन्होंने नशे की हालत में किया।

खुलासे में पुलिस अधीक्षक ने बताया मामले की जांच के लिए एसएचओ लोहाघाट, एसओजी प्रभारी व एसओ रीठा साहिब की टीमें गठित की गई थी। जिसके बाद मुखबिर के कथनानुसार तीस व्यक्तियों से पूछताछ की गई। इसके बाद पुलिस ने 18 जनवरी को वालिग के पास से चारों अभियुक्त जीवन सिंह चम्याल पुत्र नारायण सिंह निवासी काफली नैनीताल हाल निवासी सोनी रेस्टोरेंट देवीधूरा, बसंत सिंह चम्याल पुत्र नैन सिंह निवासी ग्र्राम पखौटी, लक्ष्मण राम उर्फ लच्छू पुत्र स्व. वाली राम निवासी ग्राम लधौन, भूपाल सिंह उर्फ भुप्पी पुत्र त्रिलोक सिंह बिष्ट निवासी ग्राम भैसर्क पाटी को गिरफ्तार किया। 

एसपी ने बताया चश्मदीद गवाह के अनुसार 14 जनवरी की शाम लगभग साढ़े सात बजे रमेश चम्याल की आरोपी जीवन सिंह चम्याल के होटल में जीवन, बसंत, लच्छू और भुप्पी से नशे की हालत में कहासुनी हुई। रमेश और चारों आरोपी नशे की हालत में होने से विवाद बढ़ गया और उनके बीच हाथापाई हुई, रमेश के सिर पर जीवन ने डंडे से वार किया। जिससे रमेश वहीं धरासाई हो गया। 

चारों ने रमेश को उठाने का प्रयास किया लेकिन उसके न उठने पर चारों उसे घसीट कर कलमठ में फेंक आए। जांच में यह पता चला कि चारों अभियुक्तों और रमेश के बीच पहले से ही विवाद था। चारों अभियुक्तों ने नशे के आवेश में उक्त घटना को अंजाम देना स्वीकारा।

यह भी पढ़ें: गुलदार की तीन खालों के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

यह भी पढ़ें: ऋषिकेश पुलिस ने चरस के साथ युवक को किया गिरफ्तार

यह भी पढ़ें: नेपाल से लाई गई चरस के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

chat bot
आपका साथी