ऊर्जा कर्मी हड़ताल पर, जनपद में बत्ती गुल, लोग परेशान

ऊर्जा निगम के कर्मचारियों की प्रदेशव्यापी हड़ताल के चलते मंगलवार को ऊर्जा कर्मी भी हड़ताल पर चले गए।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 27 Jul 2021 10:27 PM (IST) Updated:Tue, 27 Jul 2021 10:27 PM (IST)
ऊर्जा कर्मी हड़ताल पर, जनपद में बत्ती गुल, लोग परेशान
ऊर्जा कर्मी हड़ताल पर, जनपद में बत्ती गुल, लोग परेशान

जागरण संवाददाता, चम्पावत : ऊर्जा निगम के कर्मचारियों की प्रदेशव्यापी हड़ताल के चलते मंगलवार को जनपद के ऊर्जा निगम कर्मी भी हड़ताल पर चले गए। इससे जनपद में पूरे दिन विद्युत आपूर्ति बाधित रही। इससे सरकारी विभागों, और निजी कार्यालयों में लोगों में कामकाज ठप हो गया। बिजली न होने से आम जन को भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। इधर, बिजली न होने से आक्रोशित टनकपुर के लोगों द्वारा कार्यालय घेराव की सूचना के बाद विद्युत कार्यालय में पुलिस की तैनाती कर दी गई है।

ऊर्जा निगम कर्मचारियों की हड़ताल के चलते मैदानी क्षेत्र के साथ पर्वतीय क्षेत्र में भी सुबह से ही बत्ती गुल हो गई। चम्पावत व टनकपुर ऊर्जा निगम कार्यालय में कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ एसीपी को लेकर प्रदर्शन किया। अवर अभियंता नरेंद्र प्रसाद ने बताया कि सरकार ने पुराना शासनादेश खत्म करने का पाच साल पूर्व आश्वासन दिया मगर कोई कार्यवाही नहीं हुई। टनकपुर उपखंड के अवर अभियंता परविंदर सिंह ने कहा कि नए एसीपी लागू करने के बाद कर्मचारियों को पदोन्नति के वेतनमान के लिए कई वर्ष इंतजार करना पड़ रहा है। बिजली गुल रहने से लोगों को तमाम कठिनाइया उठानी पड़ी। इधर, टनकपुर में बिजली ना होने से आक्त्रोशित लोगों के ऊर्जा निगम कार्यालय कूच की सूचना के बाद प्रशासन अलर्ट हो गया है। हाईडिल में पुलिस की तैनाती कर दी गई है। चम्पावत ईई कार्यालय में प्रदर्शन करने वालों में ईई एसके गुप्ता, एसडीओ विकास भारती आदि मौजूद रहे। ======= चतुर्थ श्रेणी स्वास्थ्य कर्मियों ने किया सीएमओ कार्यालय का घेराव

पिथौरागढ़: पदोन्नति और ग्रेड पे बढ़ाए जाने की मांग लेकर आंदोलनरत स्वास्थ विभाग के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों ने मंगलवार को सीएमओ कार्यालय का घेराव किया। कर्मचारियों ने शीघ्र मांगें नहीं माने जाने पर आंदोलन को उग्र कर देने की चेतावनी दी है।

चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ के अध्यक्ष ललित साह की अगुवाई में सीएमओ कार्यालय पहुंचे कर्मचारियों ने नारेबाजी कर कार्यालय का घेराव किया। इस दौरान हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि स्वास्थ विभाग के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को लंबे सयम से पदोन्नति नहीं दी जा रही है। सेवानिवृत्ति के कगार पर पहुंच चुके कर्मचारी मायूस हैं। बेहद जोखिम भरा कार्य करने के बावजूद उन्हें न्यूनतम ग्रेड पे दिया जा रहा है। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं हो जाती तब तक आंदोलन जारी रहेगा। सीएमओ कार्यालय का घेराव करने वालों में ममता चंद, गिरीश चंद, गोविंद पंत, राहुल, सुरेश, जुबैदा, कमला, हीरा, देव सिंह आदि शामिल थे।

chat bot
आपका साथी