वॉलीबाल में ओकलैंड स्कूल विजयी

संवाद सहयोगी, लोहाघाट : जीजीआइसी के खेल मैदान में आयोजित एक दिवसीय ब्लॉक स्तरीय वॉलीबाल प्र

By JagranEdited By: Publish:Mon, 12 Nov 2018 04:46 PM (IST) Updated:Mon, 12 Nov 2018 04:46 PM (IST)
वॉलीबाल में ओकलैंड स्कूल विजयी
वॉलीबाल में ओकलैंड स्कूल विजयी

संवाद सहयोगी, लोहाघाट : जीजीआइसी के खेल मैदान में आयोजित एक दिवसीय ब्लॉक स्तरीय वॉलीबाल प्रतियोगिता में ओकलैंड स्कूल ने जीत हासिल की। प्रतियोगिता में ब्लॉक के विभिन्न विद्यालयों की टीमों में बढ़चढ़ कर प्रतिभाग किया।

प्रतियोगिता का शुभारंभ जीजीआइसी की प्रधानाचार्या मीना शुक्ला ने किया। उन्होंने इस तरह की प्रतियोगिताओं को बच्चों में निखार लाने का मंच बताया। प्रतियोगिता का पहला मुकाबला ओकलैंड पब्लिक स्कूल व डीएवी के मध्य खेला गया। ओकलैंड पब्लिक स्कूल की टीम ने 25-21,25-11 से डीएवी को हरा कर प्रतियोगिता का पहला मुकाबला अपने नाम किया। प्रतियोगिता का दूसरा मुकाबला जीआइसी लोहाघाट व जीआइसी सुई के मध्य खेला गया। जीआइसी लोहाघाट ने 25-13 से जीआइसी सुई को हराया। प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला ओकलैंड पब्लिक स्कूल व जीआइसी लोहाघाट के बीच खेला गया। ओकलैंड पब्लिक स्कूल ने 25-8 से जीआइसी को हराकर प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला अपने नाम किया। संचालन जीवन सिंह मेहता व गणेश पुनेठा ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान दीप जोशी, मोहन नाथ, मदन पुजारी, बीडी जोशी, दीपक चंद्र जोशी, महेश तिवारी, मंजू अधिकारी, ममता बिष्ट, निर्मला भट्ट ने सहयोग किया।

chat bot
आपका साथी