टनकपुर-पिथौरागढ़ मार्ग पर भूस्खलन, दो सौ वाहन फंसे

टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर ऑल वेदर रोड के निर्माण कार्य के दौरान भूस्खलन हो गया। जिससे मार्ग पूरी तरह से बंद हो गया है।

By Raksha PanthariEdited By: Publish:Sun, 21 Jan 2018 07:12 PM (IST) Updated:Sun, 21 Jan 2018 08:57 PM (IST)
टनकपुर-पिथौरागढ़ मार्ग पर भूस्खलन, दो सौ वाहन फंसे
टनकपुर-पिथौरागढ़ मार्ग पर भूस्खलन, दो सौ वाहन फंसे

चंपावत, [जेएनएन]: चंपावत, [जेएनएन]:  टनकपुर-पिथौरागढ़ हाईवे पर जबरदस्त भूस्खलन से मार्ग के दोनों ओर करीब दो सौ वाहन फंस गए। मलबे में दो पोकलैंड मशीन दब गईं। हालांकि किसी को चोट नहीं आई। देर रात एक बजे मार्ग को खोल  दिया गया। 

इन दिनों ऑल वेदर रोड के तहत  टनकपुर-पिथौरागढ़ हाईवे पर चौड़ीकरण का कार्य चल रहा है। चम्पावत जिले में चल्थी चौकी के निकट रविवार दोपहर एकाएक पहाड़ी का एक बड़ा हिस्सा ढह गया। गनीमत रही कि इस दौरान वहां से कोई वाहन नहीं गुजर रहा था। 

भारी मलबा करीब सौ मीटर क्षेत्र में फैला हुआ है। मलबा इतना अधिक है कि मार्ग तुरंत खोला जाना संभव नहीं है।  मार्ग बंद होने से टनकपुर-पिथौरागढ़ हाईवे पर दोनों और कई वाहन फंस गए हैं।  

चंपावत के पुलिस अधीक्षक धीरेंद्र गुंज्याल ने बताया कि मौके पर आपदा प्रबंधन की टीमों को भेजा गया और मलबा हटाने की व्यवस्था की गई। रात करीब एक बजे मार्ग को खोल दिया गया। 

यह भी पढ़ें: गर्मियों से पूर्व ही धधकने लगे हैं उत्तराखंड के जंगल

यह भी पढ़ें: हिमालय के जंगलों में चौतरफा आग से वन महकमा सवालों में

यह भी पढ़ें: जंगलों में आग से बस्तियों की ओर रुख कर रहे वन्यजीव

chat bot
आपका साथी