पहाड़ों में बारिश से पारा लुढ़का, ठंड बढ़ी

पहाड़ में झमाझम बारिश से पारा लुढ़क गया है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 23 Jan 2022 10:01 PM (IST) Updated:Sun, 23 Jan 2022 10:09 PM (IST)
पहाड़ों में बारिश से पारा लुढ़का, ठंड बढ़ी
पहाड़ों में बारिश से पारा लुढ़का, ठंड बढ़ी

संवाद सहयोगी, चम्पावत/लोहाघाट : पहाड़ में झमाझम बारिश से पारा लुढ़क गया है और ठंड बढ़ गई है। रविवार को आसमान में बादल छाए रहे।

चम्पावत और लोहाघाट में शुक्रवार देर रात देर रात से पहाड़ में अचानक बारिश शुरू हो गई। शनिवार की तड़के सुबह तक बारिश हुई और दिनभर आसमान में बादलों का जमावड़ा बना रहा। ठंड से अधिकतम पारा लुढ़ककर सात डिग्री से पहुंच गया। नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में देर रात से झमाझम बारिश होने काश्तकारों के चेहरों की रौनक बढ़ गई। काश्तकारों का कहना है कि यह बारिश फसलों के लिए वरदान साबित होगी। सुबह से ही घने कोहरे व सर्द हवाओं के बीच ठिठुरन बढ गई। जैसे-जैसे दिन ढलता गया आसमान में बादल छाते रहे। ठंड के चलते लोग घरों में अलाव जलाकर दुबके रहे। रविवार को अधिकतम तापमान सात डिग्री व न्यूनतम तापमान तीन डिग्री सेल्सियस रहा। ========== रपट रहे वाहन, चोटिल हो रहे लोग, सुध लेने वाला कोई नहीं

संवाद सहयोगी, पिथौरागढ़: जिला मुख्यालय के डिग्री कालेज से पौंण गांव को जोड़ने वाला पैदल मार्ग जर्जर हाल में है। मार्ग में किया गया सीसी निर्माण पूरी तरह से उखड़ चुका है। इससे इस मार्ग में जगह-जगह गड्ढे बने हुए हैं। खस्ताहाल मार्ग होने से दोपहिया वाहन चालक आए दिन रपट रहे हैं। वहीं, राहगीरों के लिए भी पैदल चलना मुसीबत बन चुका है। बावजूद इसके इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है।

डिग्री कालेज-पौंण पैदल मार्ग में वर्ष 2017-18 में विधायक निधि से ढाई लाख की लागत से सीसी निर्माण कार्य किया गया था। निर्माण कार्य के दौरान ही इसकी गुणवत्ता पर सवाल उठने लग गए थे। नतीजतन इस मार्ग में सीसी ज्यादा दिन तक नहीं टिक पाया। कुछ ही समय बाद इस मार्ग से सीमेंट उखड़ गया। वर्तमान में यह पैदल मार्ग बेहद जर्जर हाल में है। मार्ग के बीचोंबीच गहरे गड्ढे बने हुए हैं। दोपहिया वाहन चालकों के लिए इस मार्ग से होकर गुजरना किसी खतरे से खाली नहीं है। आए दिन मार्ग में वाहन चालक चोटिल हो रहे हैं। वहीं, राहगीरों के लिए भी यह मार्ग मुसीबत बना हुआ है। यह मार्ग नगरपालिका क्षेत्रांतर्गत आता है, लेकिन पालिका की ओर से इसे लावारिस हाल में छोड़ दिया गया है। मार्ग में पथ प्रकाश की भी कोई व्यवस्था नहीं की गई है। इस इलाके में कूड़ा निस्तारण के लिए भी पालिका की ओर से कोई प्रयास नहीं किए जा रहे हैं। जिस कारण मार्ग में हर समय कूड़े का ढेर पड़ा रहता है। शिकायत के बाद भी नगरपालिका इस ओर उदासीन बना हुआ है। इस मार्ग से हर रोज पौंण, हुड़ेती, पपदेव, बड़ोली क्षेत्र की बड़ी जनता आवाजाही करती है। नगरपालिका के उदासीन रवैये से क्षेत्र की जनता में आक्रोश व्याप्त है।

chat bot
आपका साथी