मैक्स का स्टीयरिग हुआ लॉक, रोड से नीचे उतरा वाहन

संवाद सहयोगी टनकपुर खटीमा से पिथौरागढ़ जा रहा एक मैक्स वाहन का हैंडिल लॉक होने से

By JagranEdited By: Publish:Fri, 19 Apr 2019 10:51 PM (IST) Updated:Fri, 19 Apr 2019 10:51 PM (IST)
मैक्स का स्टीयरिग हुआ लॉक, रोड से नीचे उतरा वाहन
मैक्स का स्टीयरिग हुआ लॉक, रोड से नीचे उतरा वाहन

संवाद सहयोगी, टनकपुर : खटीमा से पिथौरागढ़ जा रहा एक मैक्स वाहन का हैंडिल लॉक होने से वाहन अमरू बैंड के पास गड्ढे में जा गिरा। जिसमें चालक समेत दस यात्री घायल हो गए। घायलों को निजी वाहनों से टनकपुर संयुक्त चिकित्सालय में लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी को छुट्टी दे दी गई।

पिथौरागढ़ के चजह ग्राम में एक विवाह समारोह में शामिल होने के लिए मैक्स वाहन संख्या यूके05-टीए-1825 से शुक्रवार को करीब आधा दर्जन यात्री गांव जा रहे थे। इसी बीच अमरू बैंड के पास एकाएक वाहन का स्टेरिग लॉक हो गया और वाहन एक गहरे गड्ढे में चला गया। जिससे यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। वाहन के गड्ढे में जाने से चालक सहित दस यात्री घायल हो गए। सड़क में कार्य कर रहे आरजीबी कंपनी के कर्मचारियों द्वारा यात्रियों को वाहन से बाहर निकाला गया। बाद में घायलों को निजी वाहन से संयुक्त चिकित्सालय टनकपुर में लाया गया। डॉ. आफताब अंसारी ने बताया सभी को मामूली चोटें आई हैं सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है। =========

ये लोग हुए घायल

घटना दुर्घटना में चालक गौरी शंकर गुरुरानी 39 पुत्र लीलाधर गुरुरानी, उनकी पत्‍‌नी भावना गुरुरानी 32 तथा उनकी 13 वर्षीय पुत्री किरन, 12 वर्षीय तनमय, दिनेश चन्द्र जोशी 50 पुत्र गोविंद बल्लभ जोशी, देवेंद्र सिंह बिष्ट 48 पुत्र गोपाल सिंह बिष्ट, वीना जोशी 32 पत्‍‌नी नरेश जोशी, हेमंती जोशी 46 पत्‍‌नी पूरन जोशी व उनका सात वर्षीय पुत्र प्रकाश चंद्र जोशी घायल हो गए।

chat bot
आपका साथी