मनोज बने ई-रिक्शा यूनियन के अध्यक्ष

संवाद सहयोगी, टनकपुर : पंचमुखी मंदिर में ई-रिक्शा यूनियन के चुनाव रविवार को शांतिपूर्वक सम्

By JagranEdited By: Publish:Sun, 02 Sep 2018 11:07 PM (IST) Updated:Sun, 02 Sep 2018 11:07 PM (IST)
मनोज बने ई-रिक्शा यूनियन के अध्यक्ष
मनोज बने ई-रिक्शा यूनियन के अध्यक्ष

संवाद सहयोगी, टनकपुर : पंचमुखी मंदिर में ई-रिक्शा यूनियन के चुनाव रविवार को शांतिपूर्वक सम्पन्न हो गए। जिसमें मनोज ड़कोटी को अध्यक्ष चुना गया।

ई-रिक्शा यूनियन में एक मात्र अध्यक्ष पद के लिए तीन लोग मैदान में उतरे थे। रविवार को सुबह नौ बजे से मतदान प्रक्रिया शुरू हुई, जो दोपहर दो बजे सम्पन्न हुई। जिसके बाद तीन बजे से मतों की मतगणना शुरू हो गई थी। विजयी अध्यक्ष पद के मनोज गड़कोटी को 151, दिनेश सक्सेना को 105 व युसूफ अली को मात्र चार मत मिले। जिसमें तीन मत निरस्त हुए। यूनियन में वोटरों की संख्या 330 थी। जिसमे 263 लोगों ने मतदान किए। चुनाव अधिकारी मुजफ्फर नबी अंसारी की देखरेख में चुनाव सम्पन्न हुए। उन्होंने बताया कि यूनियन के अध्यक्ष का कार्यकाल तीन वर्ष का रखा गया है। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस बल भी तैनात रहा। इस अवसर पर ओम प्रकाश शर्मा, मतदान अधिकारी भगवान चन्द आर्य, संरक्षक रईस, अतिकुर्र रहमान आदि लोगों ने सहयोग किया।

chat bot
आपका साथी