महिला कल्याण संस्था ने शारदा इंटर कालेज की छात्राओं की सहायता के लिए सौंपा चेक

टनकपुर पावर स्टेशन एनएचपीसी की महिला कल्याण संस्था ने शारदा इंटर कालेज की छात्राओं को आर्थिक मदद दी।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 11 Nov 2020 11:43 PM (IST) Updated:Wed, 11 Nov 2020 11:43 PM (IST)
महिला कल्याण संस्था ने शारदा इंटर कालेज की छात्राओं की सहायता के लिए सौंपा चेक
महिला कल्याण संस्था ने शारदा इंटर कालेज की छात्राओं की सहायता के लिए सौंपा चेक

बनबसा, जेएनएन : टनकपुर पावर स्टेशन एनएचपीसी की महिला कल्याण संस्था ने शारदा इंटर कालेज की निर्धन छात्राओं को दी आर्थिक सहायता प्रदान की। बुधवार को संस्था की अध्यक्षा अनीता शर्मा ने शारदा इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य विमल कुमार मिश्रा को तीस हजार रुपये का चेक प्रदान किया। प्रधानाचार्य ने महिला कल्याण संस्था का आभार जताया। इस दौरान महिला कल्याण संस्था की मृदुला शर्मा, मोनिका टैंबरे के अलावा आनंद टैंबरे, शिक्षक मनमोहन गोस्वामी, इंदू मेहता आदि तमाम शिक्षक शिक्षिकाएं मौजूद रहीे। संस्था द्वारा प्रतिवर्ष इस प्रकार की आर्थिक सहायता दी जाती है। ============ गुलदार के हमले में मारी गई बालिका के परिजनों को सौंपा ढाई लाख का चेक बेरीनाग: बीते माह सात अक्टूबर को नगर के भट्टीगांव वार्ड में गुलदार के हमले में मारी गई हिमानी के परिजनों को वन विभाग की ओर से ढाई लाख की आर्थिक सहायता प्रदान की गई है। बुधवार को क्षेत्रीय विधायक मीना गंगोला ने वन विभाग के अधिकारियों के साथ भट्टीगांव पहुंचकर मृतक बालिका के पिता भगत राम व माता जानकी देवी को ढाई लाख का चेक सौंपा। साथ ही सांत्वना दे ढांढस बंधाया। इस दौरान विधायक ने पीड़ित भगत राम को शहरी विकास योजना के तहत शीघ्र भवन दिलाने का आश्वासन भी दिया। साथ ही उन्होंने गुलदार के आतंक को देखते हुए सतर्कता बरतने की अपील की। पीड़ित परिवार ने आर्थिक सहायता प्रदान करने पर विधायक मीना गंगोला व वन विभाग का आभार प्रकट किया। इस मौके पर वन क्षेत्राधिकारी चंदा महरा, उप वन क्षेत्राधिकारी हरीश चंद्र सती, दिवाकर रावत, कैलाश चन्याल, ज्योति वर्मा आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी