पदोन्नति में आरक्षण के खिलाफ जनरल ओबीसी कर्मियों ने चलाया जागरूकता अभियान

जनरल-ओबीसी इंप्लाइज एसोसिएशन ने रविवार को चम्पावत में जन संपर्क कर आम लोगों से समर्थन मांगा।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 15 Mar 2020 11:13 PM (IST) Updated:Mon, 16 Mar 2020 06:18 AM (IST)
पदोन्नति में आरक्षण के खिलाफ जनरल ओबीसी कर्मियों ने चलाया जागरूकता अभियान
पदोन्नति में आरक्षण के खिलाफ जनरल ओबीसी कर्मियों ने चलाया जागरूकता अभियान

चम्पावत, जेएनएन : जनरल-ओबीसी इंप्लाइज एसोसिएशन ने रविवार को चम्पावत में जन संपर्क कर आम लोगों को पत्रक बांटकर अपने आंदोलन के औचित्य की जानकारी दी। इस दौरान कर्मचारियों ने घरों और दुकानों में जाकर लोगों को पदोन्नति में आरक्षण से समाज को हो रहे नुकसान के बारे में अवगत कराया।

एसोसिएशन के पदाधिकारी सुरेंद्र सिंह सौन, एलएम चतुर्वेदी, चंद्रशेखर भट्ट, पुष्कर शर्मा, दिनेश चंद्र पांडेय, कवींद्र तड़ागी, पूरन वर्मा, डॉ. महेंद्र सिंह, शंकर जोशी, रमेश चंद्र आदि ने स्टेशन बाजार समेत विभिन्न वार्डो में जाकर लोगों को पत्रक बांटे और पदोन्नति में आरक्षण को देश और समाज के लिए खतरनाक बताया। कहा कि भेदभाव करने वाले इस नियम के खिलाफ लोग एकजुट नहीं हुए तो इसका खामियाजा आने वाली पीढ़ी को भी भुगतना होगा। कहा कि कर्मचारियों द्वारा पदोन्नति में आरक्षण के खिलाफ चलाया जा रहा आंदोलन केवल कर्मचारियों तक सीमित नहीं है इसमें आम जनता की सहभागिता भी जरूरी है। एसोसिएशन के पदाधिकारियों मामले को लेकर राज्य सरकार द्वारा बरती जा रही हीला हवाली से भी लोगों को अवगत कराया कहा कि सरकार सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद भी पदोन्नति में आरक्षण व्यवस्था समाप्त नहीं कर रही है। एलएम चतुर्वेदी ने बताया कि पदोन्नति में आरक्षण का विरोध कर रहे विभिन्न विभागों के कर्मचारी सोमवार को दोपहर एक बजे से कलक्ट्रेट से डिग्री कॉलेज तक बाइक रैली निकालेंगे।

chat bot
आपका साथी