विष्णुपुरी व कार्की फार्म के वोटरों में असमंजस की स्थिति

संवाद सहयोगी, टनकपुर : नगर पालिका क्षेत्र में विष्णुपुरी कॉलोनी व कार्की फार्म को शामिल क

By JagranEdited By: Publish:Wed, 31 Oct 2018 11:00 PM (IST) Updated:Wed, 31 Oct 2018 11:00 PM (IST)
विष्णुपुरी व कार्की फार्म के वोटरों में असमंजस की स्थिति
विष्णुपुरी व कार्की फार्म के वोटरों में असमंजस की स्थिति

संवाद सहयोगी, टनकपुर : नगर पालिका क्षेत्र में विष्णुपुरी कॉलोनी व कार्की फार्म को शामिल कर दो नए वार्ड बनाए जाने से क्षेत्र के लोगों में असमंजस की स्थिति बनी हुई है। कुछ लोग पालिका में शामिल होने से खुश हैं तो कुछ दुखी। दुखी लोगों ने जहां निकाय चुनाव के साथ लोकसभा चुनाव का बहिष्कार का एलान किया है वहीं पालिका में शामिल होने वाले से खुश वोटर एक ईमानदार व कार्य करने वाला अध्यक्ष चुनने को तैयार है।

निकाय चुनाव के प्रारंभ से पूर्व जब निकायों का परिसीमन की प्रक्रिया चल रही थी तब टनकपुर क्षेत्र के विष्णुपुरी कॉलोनी व ज्ञानखेड़ा के लोग लगातार इसका विरोध कर रहे थे। इसको लेकर कई बार बैठकें भी हुई। लोगों ने धरना प्रदर्शन भी किया लेकिन कोई हल नहीं निकला। सरकार ने परिसीमन करते हुए नगर पालिका में विष्णुपुरी कॉलोनी व कार्की फार्म को क्रमश: वार्ड नंबर 10 व 11 बना दिया। जिसमें विष्णुपुरी कलौनी से लेकर ज्ञानखेड़ा आंशिक क्षेत्र लिया गया है। जिसमें 1847 वोटर है यह नगर पालिका के 11 वार्डो में सबसे अधिक वोटर वाला वार्ड है, वहीं नायकगोठ का आंशिक क्षेत्र व आमबाग का कार्की फार्म का कुछ हिस्सा लिया गया है। जिसमे 448 वोटर है। जो नगर पालिका का कम वोटर वाला वार्ड है। नगर पालिका की कुल जंनसख्या 21,484 है। जिसमे 13,678 वोटर है। जिसमे अनुसूचित जाति के 26,66, अनुसूचित जनजाति के 93, पिछडी जाति के 6,950 व सामान्य के 3,970 मतदाता है। पहली बार ग्रामीण क्षेत्र से नगर पालिका में आये मतदाताओं में उत्साह दिखाई दिया तो कही विरोध भी किया गया। कई ग्रामीणों ने तो निकाय चुनाव के साथ-साथ लोक सभा चुनाव का भी बहिष्कार का एलान किया है। ग्राम सभा से नगरपालिका में शामिल होने के बाद कई समस्याओं के समाधान की उम्मीद जगी है। इसको लेकर विष्णुपुरी ओर कार्की फार्म के लोगों से जागरण टीम ने बात की तो उन्होंने खुलकर अपनी बात रखी। क्या बोले वोटर

सरकारी धन का सदुपयोग कर क्षेत्र का विकास करने वाला चेयरमैन होना चाहिए। साथ ही नियमित रूप से शहर व वार्डो में सफाई व्यवस्था के साथ स्ट्रीट लाइट भी लगाई जानी चाहिए। जिससे लोगों को सुविधाएं मिल सके। -ज्योति भट्ट, विष्णुपुरी कॉलोनी, वार्ड नंबर 11 पहली बार ग्राम सभा से नगरपालिका में शामिल होने पर कहीं खुशी तो कही गम का माहौल है। उन्होने कहा कि 13 वर्षो से कोई भी विकास कार्य नही हुआ है। सड़के अभी भी खस्ताहाल है। चेयरमैन जनता की फरियाद सुनने वाला व प्राथमिकता के साथ उन समस्याओं का निस्तारण करने वाला होना चाहिए।

= गजेन्द्र सिंह धामी, विष्णुपुरी कॉलोनी,वार्ड 11 चेयरमैन सभी स्तरों का विकास करने वाला होना चाहिए। स्ट्रीट लाइट, जल भराव आदि की समस्याओं वह भय मुक्त वातावरण का माहौल बनाने वाला होना चाहिए। ओर साथ ही ईमानदार छवि का होना चाहिए। जो क्षेत्र के विकास के बारे में सोच सके।

= प्रियंका सिंह, वार्ड 10 कार्की फार्म ग्राम पंचायत से पालिका बनने पर विकास की उम्मीद जगी है। गांव दस वर्ष पूर्व था अभी भी उस स्थिति में है। वही बिजली, पानी, सड़क जैसी मूलभूत सुविधाओं को प्राथमिकता देनी चाहिए। चेयरमैन स्वच्छ छवि व ईमानदार होना चाहिए व जनता के सुख दुख में भी साथ देने वाला होना चाहिए।

= राधा महर, वार्ड 10, कार्की फार्म पालिका में शामिल होने पर विकास की उम्मीद जग रही है। उन्होंने कहा कि पालिका में शामिल होने के बाद कई परेशानी दूर होगी। मूलभूत समस्याओं के समाधान को संघर्ष करने वाला चेयरमैन होना चाहिए। उन्हें नए चैयरमैन से आशा है कि वह उनके वार्ड की समस्या का निस्तारण करेंगे।

- ममता देवी, वार्ड 10 कार्की फार्म चुनाव का करेंगे बहिष्कार

क्षेत्रीय पंचायत हरि ओम सेठी ने इस चुनाव का विरोध करने का ऐलान करते हुए कहा कि प्रशासन शासन द्वारा ज्ञानखेड़ा क्षेत्र के लोगों की भावना के साथ खिलवाड़ की है। इतना विरोध करने के बाद भी सरकार ने उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया।

chat bot
आपका साथी