700 युवाओं दौड़ में दिखाया दम

बनबसा : बनबसा सैनिक छावनी में थल सेना भर्ती प्रक्रिया जारी है। तीसरे रोज दौड़ में अल्मोड़ा जनपद के 700

By Edited By: Publish:Sun, 09 Nov 2014 09:18 PM (IST) Updated:Sun, 09 Nov 2014 09:18 PM (IST)
700 युवाओं दौड़ में दिखाया दम

बनबसा : बनबसा सैनिक छावनी में थल सेना भर्ती प्रक्रिया जारी है। तीसरे रोज दौड़ में अल्मोड़ा जनपद के 700 युवा सफल रहे। इन युवाओं की शारीरिक दक्षता व नापजोख परीक्षा चल रही है।

भर्ती अधिकारी बी सुंदरेश ने बताया कि अल्मोड़ा के 5700 युवाओं ने दौड़ में हिस्सा लिया। इसमें 700 युवा सफल रहे। इनकी शारीरिक दक्षता परीक्षा चल रही है। इसमें सफल अभ्यर्थियों का मेडिकल परीक्षण होगा। सोमवार को नैनीताल, मंगलवार को ऊधम सिंह नगर व बुधवार को बागेश्वर जनपद के युवाओं की भर्ती होगी। इधर, भर्ती के चलते टनकपुर-बनबसा क्षेत्र में खासी चहल-पहल बनी हुई है। सेना के साथ ही प्रशासनिक अमला भी व्यवस्था बनाने में जुटा है।

chat bot
आपका साथी