शांति व सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाएं बकरीद का त्योहार

संवाद सूत्र बनबसा थाने परिसर में पुलिस ने मुसलिम समुदाय के लोगों व्यापार मंडल और राजनैतिक

By JagranEdited By: Publish:Mon, 12 Aug 2019 01:00 AM (IST) Updated:Mon, 12 Aug 2019 01:00 AM (IST)
शांति व सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाएं बकरीद का त्योहार
शांति व सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाएं बकरीद का त्योहार

संवाद सूत्र, बनबसा : थाने परिसर में पुलिस ने मुसलिम समुदाय के लोगों, व्यापार मंडल और राजनैतिक दलों की बैठक कर बकरीद पर्व को शातिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाने की अपील की।

थानाध्यक्ष जसवीर सिंह चौहान की अध्यक्षता में हुई बैठक में थानाध्यक्ष ने बैठक में मौजूद मुसलिम समुदाय के लोगों, व्यापार मंडल के पदाधिकारियों और राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों से ईद के पर्व को सौहार्द तरीके से मनाने और आपस में भाईचारा कायम रखने की अपील की। इस मौके पर थानाध्यक्ष ने मुसलिम समुदाय के लोगों को ईद की बधाई भी दी। बैठक में व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष शकर लाल वर्मा, काग्रेस के नगर अध्यक्ष कलिप भागर्व, भाजपा मंडल अध्यक्ष उमेद सिंह नगी, महामंत्री प्रेम सिंह रावत, सादिक हुसैन, पवन अग्रवाल, इमरोज खान, मोहम्मद कासिम, आलमशाह, शहीद, मोनू ठाकुर, सलीम, नवी अंसारी आदि के अलावा तमाम लोग मौजूद रहे। वहीं लोहाघाट आदर्श थाना परिसर में ईद की तैयारी को लेकर बैठक का आयोजन किया। जिसमें विभिन्न मुददों पर विचार विमर्श किया। आयोजित बैठक में तहसील दार अबरार अहमद ने सुरक्षा के कड़े इंतजार करने, लोगों से अमन चैन व सौहार्दता के साथ त्योहार मनाने सहित विभिन्न मुददों पर चर्चा हुई। इस दौरान पुलिस, व्यापारी सहित दर्जनों लोग शामिल रहे।

अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी