भाजपा कार्यकर्ताओं ने गुलाम नबी का फूंका पुतला

संवाद सहयोगी टनकपुर भारतीय जनता अनुसूचित मोर्चा की प्रदेश मंत्री किरन देवी के नेतृत्व में क

By JagranEdited By: Publish:Thu, 08 Aug 2019 10:56 PM (IST) Updated:Thu, 08 Aug 2019 10:56 PM (IST)
भाजपा कार्यकर्ताओं ने गुलाम नबी का फूंका पुतला
भाजपा कार्यकर्ताओं ने गुलाम नबी का फूंका पुतला

संवाद सहयोगी, टनकपुर : भारतीय जनता अनुसूचित मोर्चा की प्रदेश मंत्री किरन देवी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को कांग्रेस नेता गुलाम नबी का पुतला फूंक नारेबाजी कर आक्रोश जताया।

उन्होंने कहा कि सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल द्वारा जम्मू कश्मीर में दौरा किया गया था। जिसको लेकर कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद ने राष्ट्रीय विरोधी बयान दिया। जिसकी उन्होंने घोर निंदा की है। वहीं आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने एकत्र होकर पिथौरागढ़ चुंगी में गुलाम नबी का पुतला दहन किया व उसके खिलाफ राष्ट्रदोह का मुकदमा दर्ज करने की मांग की। भाजपा के जिला महामंत्री दीपक पाठक ने कहा कि अनुच्छेद 370 खत्म कर भाजपा ने एक नई मिशाल कायम की है। जिससे बौखलाए गुलाम नबी राष्ट्र विरोधी बयान दे रहे है। पुतला फूंकने वालों में मदन कुमार, मुनेष कुमार, पंकज कुमार, मुकेश कुमार, राजेन्द्र कुमार, विशाल आर्या, अजय कुमार शामिल रहे।

अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी