चम्पावत में आशा वर्करों का धरना-प्रदर्शन नौवें दिन भी जारी

आशा वर्कर्स का कार्यबहिष्कार मंगलवार को नौवें दिन भी जारी रहा।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 10 Aug 2021 10:10 PM (IST) Updated:Tue, 10 Aug 2021 10:10 PM (IST)
चम्पावत में आशा वर्करों का धरना-प्रदर्शन नौवें दिन भी जारी
चम्पावत में आशा वर्करों का धरना-प्रदर्शन नौवें दिन भी जारी

संवाद सहयोगी, चम्पावत : आशा वर्कर्स का कार्यबहिष्कार मंगलवार को नौवें दिन भी जारी रहा। इस दौरान उन्होंने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कहा कि सरकार ने शीघ्र उनकी मांगें नहीं मानी तो आंदोलन उग्र किया जाएगा।

संगठन की ब्लाक अध्यक्ष रूकमणी जोशी एवं जिला उपाध्यक्ष हेमा जोशी ने कहा कि 12 सूत्रीय मांगों को लेकर आशा कार्यकर्ता पूरे प्रदेश में आंदोलन कर रही हैं, लेकिन सरकार उनकी मांगें नहीं मान रही है। इस मौके पर लता भट्ट, बसंती देवी, लक्ष्मी रैंसवाल, सीता चौधरी, विमला महर, संगीता प्रहरी, रेखा पनेरू, मीरा पंत, लक्ष्मी पांडेय, निर्मला, मंजू महर, विद्या देवी, रेनू गोस्वामी, तनुजा पांडेय, कमला जोशी, ऊषा जोशी, मीना जोशी मौजूद रहीं। पूर्व पालिका अध्यक्ष प्रकाश तिवारी समेत व्यापार संघ पदाधिकारियों ने आशा वर्करों को अपना समर्थन दिया। उन्होंने सरकार से उनकी मागें मान लेने का अनुरोध किया। ========= आशाओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जताया आक्रोश

लोहाघाट : आशा कार्यकर्ताओं का अनिश्चित कालीन कार्य बहिष्कार मंगलवार को नवें दिन भी जारी रहा। एसडीएम कोर्ट परिसर में एकत्रित हुई आशाओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। संगठन जिलाध्यक्ष सरस्वती पुनेठा ने कहा कि आशाओं की अनदेखी किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जब तक मांगे नही मांगी जाएंगी तब तक धरना जारी रहेगा। इधर बाराकोट पीएचसी परिसर में सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए आक्रोश जताया। आंदोलन को पूर्व जिला पंचायत खुशाल सिंह अधिकारी ने समर्थन दिया और सरकार से जल्द उनकी मांगों पर अमल करने की मांग की। इस दौरान मंजू जोशी, रोशनी बिष्ट, सुनीता जोशी, चांदनी बोहरा, नंदा मेहता, रेखा देवी,रीता सिंह, पदमा प्रथोली, रेखा पुजारी, चम्पा राय, रीना सिंह, कौशल्या पांडेय, हेमा जोशी, पार्वती देवी, पुष्पा बोहरा, चम्पा पांडेय, रेखा बिष्ट, लक्ष्मी जोशी, माला देवी, ममता देवी, मंजू मेहरा, आइसा बानो, पार्वती देवी, लीला देवी आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी