लोक अदालत में 72 वादों का हुआ निस्तारण

संवाद सहयोगी चम्पावत जिले के दीवानी न्यायालय परिसर वाह्य न्यायालय टनकपुर व तहसीलों में शनिवार क

By JagranEdited By: Publish:Sat, 13 Jul 2019 11:04 PM (IST) Updated:Sun, 14 Jul 2019 06:39 AM (IST)
लोक अदालत में 72 वादों का हुआ निस्तारण
लोक अदालत में 72 वादों का हुआ निस्तारण

संवाद सहयोगी, चम्पावत : जिले के दीवानी न्यायालय परिसर, वाह्य न्यायालय टनकपुर व तहसीलों में शनिवार को लोक अदालत लगाई गई। जिसमें प्री लिटिगेशन के 15 व पेंडिंग केस के 57 वाद कुल 72 वादों का निस्तारण किया गया।

जिला जज न्यायालय में क्रिमनल कंपाउंड के चार व एनआइ एक्ट के एक वादों का निस्तारण कर 25 हजार, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट न्यायालय में क्रिमनल कंपाउंड के 47 वादों का निस्तारण कर एक लाख 75 हजार रुपये का सेटलमेंट किया गया। वहीं सिविल जज चम्पावत में क्रिमनल कंपाउंड के दो व सिविल के एक वाद का निस्तारण किया गया। सिविल जज टनकपुर में क्रिमनल कंपाउंड के एक वाद का निस्तारण का पांच हजारा रुपये, न्यायिक मजिस्ट्रेट टनकपुर में एनआइ एक्ट के एक वाद का निस्तारण कर 77250 रुपये का सेटलमेंट किया गया। लोक अदालत मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वारा प्री लिटिगेशन में बैंक रिकवरी के आठ वादों का निस्तारण कर 899191 का तथा सिविल जज जूडि टनकपुर में बैंक रिकवरी के प्री लिटिगेशन के सात वादों का निस्तारण कर 514214 का सेटलमेंट किया गया। इस प्रकार जिले में लगे लोग अदालतों में प्रि लिटिगेशन के कुल 15 वादों का निस्तारण कर 1413405 रुपये तथा पैंडिंग केस में 57 वादों का निस्तारण कर 282250 रुपये का सेटलमेंट किया गया।

chat bot
आपका साथी