सरकार पर गरजी भाजयुमो

संवाद सहयोगी, लोहाघाट: भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने डेरा डालो घेरा डालो कार्यक्रम के तहत नगर में रैली निक

By Edited By: Publish:Tue, 27 Sep 2016 05:59 PM (IST) Updated:Tue, 27 Sep 2016 05:59 PM (IST)
सरकार पर गरजी भाजयुमो

संवाद सहयोगी, लोहाघाट: भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने डेरा डालो घेरा डालो कार्यक्रम के तहत नगर में रैली निकालकर शक्ति प्रदर्शन किया। रैली विभिन्न मार्गो से होते हुए नगर पंचायत मैदान पहुंची। यहां हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि प्रदेश सरकार भ्रष्टाचार में लिप्त है। प्रदेश के सीएम हरीश रावत भांग की खेती को बढ़ावा देकर युवा पीढ़ी को नशे के व्यापार में धकेल रहे हैं। सभा को भाजपा जिलाध्यक्ष हिमेश कलखुड़िया, क्षेत्रीय विधायक पूरन सिंह फत्र्याल ने सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी संबोधित किया।

मंगलवार को सुबह से ही पूरे जिले से पहुंचे भाजयुमो कार्यकर्ता नगर के शीतला माता मंदिर के समीप एकत्रित हुए। इसके बाद भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष कुंदन लटवाल के नेतृत्व में शीतला माता मंदिर से गर्जना रैली निकाली। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। नगर पंचायत मैदान में भाजयुमो जिलाध्यक्ष मोहित पाठक की अध्यक्षता में सभा आयोजित की गई। भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष कुंदन सिंह लटवाल ने कहा कि प्रदेश के बेरोजगार युवा रोजगार के लिए दर-दर की ठोकर खा रहे हैं। प्रदेश के चार लाख युवाओं को रोजगार देने का दावा करने वाली कांग्रेस सरकार आज बेरोजगारी भत्ता देने से भी मुंह फेर रही है। भाजपा जिलाध्यक्ष हिमेश कलखुड़िया ने सरकार की पोल खुलने लगी है। क्षेत्रीय विधायक पूरन सिंह फत्र्याल ने कहा कि वर्ष 2014 में हरीश रावत के मुख्यमंत्री बनने के बाद जनता में उमंग थी कि अब प्रदेश के विकास को गति मिलेगी। लेकिन सीएम सिर्फ भ्रष्टाचार को बढ़ावा दे रहे हैं। इस दौरान भाजयुमो जिलाध्यक्ष मोहित पाठक ने भाजयुमो प्रदेश को तलवार भेंट कर सम्मानित किया। सभा का संचालन जिला महामंत्री श्याम ढेक व राजेश उप्रेती ने किया। इस दौरान भाजयुमो प्रदेश मंत्री निर्मल माहरा, इंद्र लुंठी, भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष गिरीश परिहार, पूर्व विधायक केसी पुनेठा बीना महराना, हेमा जोशी, सुभाष बगौली, गौरव लटवाल, सुरेंद्र कुमार, गोविंद सामंत, दीपक जोशी, भाजपा जिला महामंत्री नवीन बोहरा, मुकेश बगौली, गोविंद सामंत, प्रकाश तिवारी, सूरज ढेक, दीपक भट्ट, राजू अधिकारी, दीपक जोशी आदि मौजूद थे।

------------------------

chat bot
आपका साथी