कारगिल जांबाज दान सिंह मेहता सम्मानित

जागरण संवाददाता, चम्पावत : कारगिल युद्ध में घायल हुए जिले के एक मात्र जाबांज सैनिक नायक दान सिंह मेह

By Edited By: Publish:Sun, 26 Jul 2015 10:01 PM (IST) Updated:Sun, 26 Jul 2015 10:01 PM (IST)
कारगिल जांबाज दान सिंह मेहता सम्मानित

जागरण संवाददाता, चम्पावत : कारगिल युद्ध में घायल हुए जिले के एक मात्र जाबांज सैनिक नायक दान सिंह मेहता को कारगिल दिवस पर सम्मानित किया गया। उन्हें डीएम दीपेंद्र कुमार चौधरी, पालिकाध्यक्ष प्रकाश तिवारी ने शाल ओढ़ाकर उनके साहस की प्रशंसा की। इस मौके पर देश की रक्षा में प्राण गंवाने वाले जनपद के शहीदों के आश्रितों को भी आर्थिक सहायता के चैक प्रदान किए गए।

जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल विजय थापा ने बताया कि कारगिल युद्ध में उत्तराखंड से 75 सैनिकों ने शहादत दी। इस मौके पर अशोक चक्र से सम्मानित स्व. उमेश सिंह माहरा के समधी दीवान सिंह को 2.50 लाख, कीर्ति चक्र से सम्मानित लैस नायक स्व. रमेश सिंह पत्‍‌नी चनी देवी को दो लाख, शौर्य चक्र से सम्मानित सिपाही स्व. बलवीर सिंह की पत्‍‌नी कलावती देवी, स्व. कल्याण सिंह की पत्‍‌नी परी देवी, स्व. गोविंद राम की बहू चंद्रकला, स्व.राम सिंह की बहू जानकी देवी कै. मोहन सिंह तथा टीका सिंह को एक-एक लाख रुपये का चेक सौंपकर सम्मानित किया गया।

chat bot
आपका साथी