पेयजल पं¨पग योजना का जल्द हो पुनर्गठन

चंबा : नगर के व्यापरियों ने चंबा पेयजल पंपिंग योजना का जल्द पुनर्गठन करने की मांग की है। उनका कहना ह

By JagranEdited By: Publish:Tue, 22 May 2018 07:10 PM (IST) Updated:Tue, 22 May 2018 07:10 PM (IST)
पेयजल पं¨पग योजना का जल्द हो पुनर्गठन
पेयजल पं¨पग योजना का जल्द हो पुनर्गठन

चंबा : नगर के व्यापरियों ने चंबा पेयजल पंपिंग योजना का जल्द पुनर्गठन करने की मांग की है। उनका कहना है कि पेयजल की समस्या का स्थाई समाधान तभी होगा जब योजना का पुनर्गठन किया जाएगा।

व्यापारियों का कहना है कि चंबा में पेयजल की बहुत बड़ी समस्या है। लोगों को सप्ताह में हर तीसरे दिन ही पेयजल मिल पाता है और गर्मियों में समस्या और विकट हो जाती है। उनका कहना है कि नगर के लोगों को हर रोज पेयजल उपलब्ध कराने के लिए चंबा पेयजल पंपिंग योजना का पुनर्गठन किया जाना चाहिए। जनहित में जरूरी है। व्यापारियों का कहना है कि चंबा नगर की पेयजल पंपिंग योजना का निर्माण करीब 35 साल पहले हुआ था। उस समय नगर की आबादी पांच हजार भी नहीं थी। आज नगर की आबादी करीब पच्चीस हजार तक है। आबादी के अनुसार पेयजल की आपूर्ति नहीं हो रही है। जिससे नगरवासियों को प्रतिदिन पानी नहीं मिल पा रहा है। इसलिए पंपिंग योजना का पुनर्गठन किया जाए। व्यापार मण्डल के अध्यक्ष दर्मियान ¨सह सजवाण, अरविंद प्रसाद बहुगुणा, बिजेंद्र ¨सह राणा आदि का कहना है कि शासन-प्रशासन को पेयजल समस्या का शीघ्र निस्तारण करना चाहिए। ताकि लोगों को बढ़ती गर्मी में राहत मिल सके।

chat bot
आपका साथी