बुग्यालों की स्वच्छता को लेकर गंभीर नहीं हैं पर्यटक

संवाद सूत्र जोशीमठ बुग्यालों की स्वच्छता को लेकर पर्यटक गंभीर नहीं हैं। औली की बर्फीली ढला

By JagranEdited By: Publish:Thu, 13 Feb 2020 06:31 PM (IST) Updated:Fri, 14 Feb 2020 06:14 AM (IST)
बुग्यालों की स्वच्छता को लेकर गंभीर नहीं हैं पर्यटक
बुग्यालों की स्वच्छता को लेकर गंभीर नहीं हैं पर्यटक

संवाद सूत्र, जोशीमठ: बुग्यालों की स्वच्छता को लेकर पर्यटक गंभीर नहीं हैं। औली की बर्फीली ढलानों में जगह-जगह बिखरा कूड़ा उसकी सुंदरता पर ग्रहण लगा रहा है। हालत यह है कि कूड़ा निस्तारण को लेकर लोगों को अभियान चलाने पड़ रहे हैं।

औली में बाजार और बस्तियों के आसपास नगरपालिका कूड़ा निस्तारण करती है। यहां पर जगह-जगह कूड़ेदान भी लगाए गए हैं। औली के पांच किमी क्षेत्र में प्रतिदिन पर्यटक घूमने जाते हैं। इन क्षेत्रों में कूड़ेदान न होने से पर्यटक इधर-उधर कूड़ा फेंक रहे हैं। औली में दस नंबर टावर, आठ नंबर टावर के साथ गढ़वाल मंडल विकास निगम गेस्ट हाउस और आसपास के क्षेत्र में ही कूड़ेदान हैं। नगर पालिका के अधिकारियों का कहना है कि बस्तियों के आसपास के क्षेत्र की जिम्मेदारी उनकी है, वहां कूड़ेदान भी लगाए गए हैं। इस कूड़े को डंपिग जोन तक ले जाया जा रहा है। पर अन्य क्षेत्र में पर्यटन विभाग और वन विभाग को कूड़ेदान लगाने चाहिए।

chat bot
आपका साथी