विनीता व सुमित का राष्ट्रीय प्रतियोगिता को चयन

संवाद सहयोगी गोपेश्वर राज्य स्तरीय कॉॅॅन्फ्रेंस में राजकीय नर्सिग कॉलेज चमोली की विनीता ने स

By JagranEdited By: Publish:Mon, 07 Oct 2019 07:06 PM (IST) Updated:Tue, 08 Oct 2019 06:36 AM (IST)
विनीता व सुमित का राष्ट्रीय प्रतियोगिता  को चयन
विनीता व सुमित का राष्ट्रीय प्रतियोगिता को चयन

संवाद सहयोगी, गोपेश्वर:

राज्य स्तरीय कॉॅॅन्फ्रेंस में राजकीय नर्सिग कॉलेज चमोली की विनीता ने सौ मीटर दौड़ में प्रथम, सुमित राणा ने तृतीय स्थान हासिल किया। नवंबर माह में कोयंबटूर में होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में दोनों भाग लेंगे।

ट्रेंड नर्स एसोसिएशन की शाखा स्टूडेंट्स नर्स एसोसिएशन की एक दिवसीय राज्य स्तरीय कॉन्फ्रेंस छह अक्टूबर को राजकीय नर्सिग कॉलेज रोशनाबाद हरिद्वार में संपन्न हुई। जिसमें प्रदेश के 16 नर्सिग कॉलेज के छात्र- छात्राओं ने प्रतिभाग किया। खेलों में रेस, गोला फेंक ,चक्का फेंक, क्विज, रंगोली, भाषण, मोनो एक्ट, पोस्टर, ग्रुप डांस एवं सोलो डांस मुख्य थे। जिसमें राजकीय नर्सिग कॉलेज चमोली की छात्राओं ने बेहतर प्रदर्शन किया। प्राचार्या ममता कपरवान ने छात्र-छात्राओं के बेहतरीन प्रदर्शन व राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए चयनित होने को बड़ी उपलब्धि बताया।

chat bot
आपका साथी