उत्तराखंड में देशभर में सबसे ज्यादा बेरोजगारी: देवेंद्र यादव

कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव ने कहा कि 2022 में कांग्रेस प्रदेश में भ्रष्टाचार मुक्त व पारदर्शी सरकार देगी।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 17 Mar 2021 04:39 PM (IST) Updated:Wed, 17 Mar 2021 04:39 PM (IST)
उत्तराखंड में देशभर में सबसे ज्यादा बेरोजगारी: देवेंद्र यादव
उत्तराखंड में देशभर में सबसे ज्यादा बेरोजगारी: देवेंद्र यादव

संवाद सहयोगी, गोपेश्वर: कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव ने कहा कि 2022 में कांग्रेस प्रदेश में भ्रष्टाचार मुक्त और पारदर्शी सरकार देगी। उन्होंने कहा कि 2017 विधानसभा चुनाव में भाजपा ने जनता से बड़े-बड़े वादे किए, लेकिन एक भी वादा पूरा नहीं हुआ। इसका नतीजा है कि देशभर में सबसे ज्यादा बेरोजगारी उत्तराखंड में है।

गोपेश्वर के लोक निर्माण विभाग निरीक्षण भवन परिसर में पत्रकारों से बातचीत करते हुए प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव ने कहा कि मौजूदा प्रदेश सरकार हर मोर्चे पर विफल हो रही है। उन्होंने कहा कि पार्टी के कार्यकत्र्ता घर-घर जाकर भाजपा सरकार की नाकामियां बताएं। यादव ने कहा कि भाजपा सरकार के पूर्व मुखिया त्रिवेंद्र रावत के चार साल का कार्यकाल विफल रहा है। जनता ने जो उम्मीद भाजपा सरकार से की थी, वह सरकार पूरा नहीं कर पाई। भाजपा सरकार ने आम जनता को ठगने का काम किया। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को हटाने से साफ हो गया कि पार्टी समझ चुकी थी कि उनके नेतृत्व में सरकार वापस नहीं आ सकती है। कहा कि केंद्र व राज्य की भाजपा सरकार में लोग महंगाई व बेराजगारी से त्रस्त हैं। कांग्रेस में किसी भी तरह की गुटबाजी से उन्होंने इन्कार करते हुए कहा कि आगामी चुनावों में सभी कार्यकत्र्ता एकजुट होकर पार्टी हित में कार्य करेंगे। यादव ने कहा कि बीते वर्षो में उत्तराखंड बेजरोजगारी में देश में पहले स्थान प्राप्त कर चुका है। बेरोजगारी की दर 26 प्रतिशत बढ़ने का राज्य ने रिकार्ड बना दिया है। गैस सिलिंडर के दाम तीन महीने में 250 रुपये बढ़ गए हैं। कहा कि लॉकडाउन में जो यहां के नागरिकों का पीड़ादायक समय रहा, उसकी भरपाई भी यह सरकार नहीं कर पाई। इस अवसर पर प्रदेश सह प्रभारी राजेश धर्माणी, केदारनाथ विधायक मनोज रावत, पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र सिंह भंडारी समेत अन्य कांग्रेसी उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी